प्रदेश कांग्रेसराजनीतिराजस्थान

महिला कॉंग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, 29 जुलाई को करेंगे संसद का घेराव

Sanjay kumar, 20 July

Jaipur:  महिला कॉंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम ने राष्ट्रीय कॉंग्रेस मीडिया पैनेलिस्ट शिल्पी अरोड़ा के साथ कॉंग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर महिला कॉंग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की बैठक ली। गौतम ने 29 जुलाई 2024 को जंतर-मंतर दिल्ली में महिला कॉंग्रेस द्वारा किए जा रहे संसद घेराव कार्यक्रम में राजस्थान से बड़ी संख्या मे भाग लेने का आव्हान किया। इस कार्यक्रम का उद्धेश्य महिला आरक्षण बिल लागू करने, ओबीसी वर्ग की महिलाओं को शामिल करने, महँगाई पर नियंत्रण करने के लिए और महिला सुरक्षा की मांगों को लेकर अखिल भारतीय महिला कॉंग्रेस के प्रतिनिधियों एकजुट करना है।

इस अवसर पर राखी गौतम ने बताया कि 29 जुलाई 2024 को लोकसभा ,राज्यसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने, महँगाई एवं महिलाओ पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ अखिल भारतीय महिला कॉंग्रेस द्वारा पूरे देश ली महिला कॉंग्रेस के साथ जंतर-मंतर पर एकत्रित होकर संसद घेराव किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय महिला कॉंग्रेस की और से आयोजित होने वाले इस घेराव कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश महिला कॉंग्रेस की ओर से अधिक से अधिक संख्या मे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

गौतम ने बताया कि जब से केंद्र में एनडीए सरकार बनी है तब से महिलाओं पर अत्याचारों की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से अभी तक 12 हजार महिलाओं पर अत्याचार के मुक़दमे दर्ज हो चुके है जो इस बात को दर्शाता है कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में पूर्ण रूप से नाकारा साबित हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button