Social

ज्ञात अज्ञात 146 शवों के अस्थि कलश करेंगे विधि विधान से गंगा में प्रवाहित

प्रमुख संवाद

कोटा, 26 जुलाई। कर्मयोगी सेवा संस्थान की 16 सदस्यीय 26वीं अस्थि कलश यात्रा कोटा उत्तर अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को शाम 5.30 बजे देहरादून एक्सप्रेस से हरिद्वार रवाना होगी। इससे पूर्व शुक्रवार को नयापुरा स्थित कर्मयोगी सेवा संस्थान मुख्यालय नयापुरा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संस्थापक राजाराम जैन कर्मयोगी तथा अध्यक्ष अलका दुलारी जैन कर्मयोगी ने बताया कि 26 नवंबर 2023 से 26 जुलाई 2024 तक विगत 8 माह में कोटा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से संस्थान को 102 अज्ञात डेड बॉडी अंत्येष्टि के लिए सुपुर्द कि गई थी। जिनका संस्थान द्वारा विधि विधान से अंतिम संस्कार करते हुए अस्थियां हरिद्वार गंगा जी में विसर्जित करने के लिए एकत्रित की गई थी। इनमें से चार लोगों की पहचान हो जाने के कारण अस्थियां परिजनों को दी गई। वहीं शेष 98 अस्थि कलश हरकी पौड़ी हरिद्वार गंगा जी में विसर्जित किए जाएंगे। विगत 8 माह में उत्तर दक्षिण के विभिन्न वार्ड में निवास करने वाले 46 गरीब निराश्रित मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए संस्थान द्वारा व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई। उनके परिजन असमर्थ होने के कारण अस्थियां हरिद्वार गंगा में विसर्जन के लिए संस्थान के सुपुर्द की गई थी।

उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर 146 अस्थि कलश 28 जुलाई को हरिद्वार पंडित पुरोहित प्रमुख नरेश प्रधान के पौरोहित्य में विधि विधान के साथ हरकी पौड़ी पर विसर्जन करवाया जाएगा। इससे पूर्व 26 नवंबर 2023 को 156 अस्थि कलश का हरिद्वार में विसर्जन किया गया था। कर्मयोगी सेवा संस्थान द्वारा वर्ष 2007 से अब तक 25 अस्थि कलश यात्राओं के माध्यम से 6379 अस्थि कलश विसर्जन किए जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button