टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

जीवन भर का साथ निभाने को 33 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ, भ्रूण हत्या का विरोध, व्यसन त्यागने का लिया संकल्प

संजय कुमार

कोटा, 16 जून।  श्री राम रघुनाथ गर्ग चैरिटेबल ट्रस्ट व इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में सर्वजातीय निशुल्क विवाह सम्मेलन रविवार,16 जून को रीको सामुदायिक भवन इंद्रा विहार में आयोजित किया गया। श्री राम रघुनाथ गर्ग चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष नवल किशोर गुप्ता ने बताया कि 33 जोड़ो ने विधि विधान से हिन्दू रीति रिवाज से एक दूसरे की हाथों को जीवन भर के लिए थामा। गंगा दशमी पर जोडो ने भ्रूण हत्या का विरोध,व्यसनों का त्याग का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर विश्व पितृ दिवस के अवसर पर अपने पिता की स्मृति बनाई ट्रस्ट की वेबसाईट WWW.SHRIRAMRAGHUNATHGARG.ORG का विमोचन उर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी के स्टेट चैयरमेर अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक संदीप शर्मा, रेडक्रॉस के स्टेट सेक्रेट्ररी जगदीश जिंदल,पंकज मेहता,एडीशनल एसपी प्रवीण जैन, नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी रहे। मंचासीन नवल किशोर गुप्ता,गिरिराज शरण गर्ग, राधेश्याम गर्ग,सत्यनारायण गर्ग व विशाल गर्ग ने नव जोडो को आशीर्वाद दिया। इस अवसर प्रेम भाटिया,रेडक्रॉस निदेशक महेन्द्र शर्मा,कुलदीप माथुर, बीडी मुंदडा,भगवान बिरला,सुरेश काबरा,प्रमोद भण्डारी,हरीश गर्ग,वेद प्रकाश गर्ग,लखन मीणा,गिरिराज गर्ग,सत्यनारायण गर्ग, सुरेश चंद शर्मा, प्रांजल गर्ग,चंद्रकांत खंडेलवाल,नंद किशोर काल्या सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।मंच संचालन राधेश्याम गर्ग,पुखराज भाटिया व जॉली गोयल ने किया।

राजेश कृष्ण बिरला, रेडक्रॉस स्टेट चेयरमैन

33 जोड़े बने हमसफर,व्यसनो का त्याग
नवल गुप्ता ने बताया कि प्रात: 9.30 बजे मंगल बेला के साथ विवाह की शहनाई गूंजी। आईएल मंदिर से बिंदोरी निकाली गई। बग्गियों पर सवार होकर सवार दुल्हे आई एल गेट,कॉमर्स कॉलेज ,तलवंडी चौराहे पर होते हुए इंद्रा विहार विवाह स्थल पर पहुंचे। मार्ग में चार बैंड के साथ भव्यता से निकासी निकाली गई। आतिशबाजी करके परिजनों ने अपना उत्साह दिखाया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शीलत जल व ठंडे पेय पदार्थों की व्यवस्था भी की गई थी। तोरण मारने इंद्र विहार विवाह स्थल पर पंहुचे। जहां विप्र विद्वान पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रो से सामूहिक विवाह के मांगलिक कार्य प्रारंभ हुए। 33 जोड़ों ने एक साथ सामूहिक वर माला अपने—अपने जीवन साथी के गलें मे डाल कर जीवन भर साथ निभाने का वादा लिया। अंत में अग्नि को साक्षी मानकर जोडो परिणय सूत्र में बंधे। इस अवसर सभी नवविवाहित जोडो ने भ्रूण हत्या के विरोध ओर जीवन में किसी भी प्रकार को व्यसनों के त्याग का संकल्प लिया। जिसमे दारू,बीडी, सिगरेट, तम्बाकू, जूआ कोई भी व्यसन के आदि है तो वह उसे तुरंत त्याग करेंगे और भविष्य में किसी भी किसी भी प्रकार की बुराई से दूर रहेंगे।

हाडौती संभाग से आए जोड़े,यह जातियां जुडी
सत्यनारायण गर्ग व विशाल गर्ग ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने के लिए हाडौती संभाग से जोडे शामिल हुए। विवाह सम्मेलन में नाई, ब्राह्मण, मेघवाल, बैरवा, माली, रेगर, प्रजापति, कुशह,जा टव, चारण, कुम्हार, कायस्थ, कोली आदि जाति के 33 जोडो ने विवाह सम्मेलन में अग्नि के समक्ष फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।

यह सौंपे उपहार
गुप्ता ने बताया कि शुभकामनाओं के साथ नव जोड़ों को श्री राम रघुनाथ गर्ग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सोने का मंगलसूत्र,सोने की नाक की लोंग,चांदी की पायजेब व बिछिया,पलंग, गद्दा, बेडशीट,तकिया,कम्बल,अलमारी स्टील,स्टील बर्तन सेट,प्रेशर कुकर,गैस चूल्हा, स्टील बर्तन सेट,टोली बैग,कूलर,वर—वधु पोशाक सहित 21 जीवन में आवश्यकता की वस्तुएं भेंट की गई।

पिता की स्मृति में ट्रस्ट का प्रारंभ
नवल,सत्यनारायण,विशाल एवं राधेश्याम गर्ग ने बताया कि उनके श्री राम रघुनाथ गर्ग चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना “रघु गर्ग परिवार” द्वारा पूज्य पिता स्वर्गीय राम रघुनाथ गर्ग और हमारी माता रुक्मिणी देवी गर्ग की स्मृति में की गई थी। ट्रस्ट उनके द्वारा स्थापित आदर्शों और मूल्यों को बनाए रखने के लिए समर्पित है,और मानवता और समाज की सेवा और लाभ के उद्देश्य से सामाजिक, आध्यात्मिक और लोक कल्याणकारी गतिविधियों में संलग्न है। इसका रजिस्ट्रेशन वर्ष 2023—24 में किया गया था। विश्व फादर डे पर ऊर्जा मंत्री ने ट्रस्ट की वेबसाइट का विमोचन किया।

समाज की एकता व अखण्डता को बल
उर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अपने उद्बोधन में कहा सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में एकता को बल देने वाला बताते हुए कहा कि जब एक जाजम पर विभिन्न समुदाय के लोग एकत्रित होते है तो इससे एकता व अखण्ता को बल मिलता है। समाज में सद्भाव व एकता की भावना बढ़ती है।

साधुवाद की पात्र
विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि यह पहल साधुवाद की पात्र है। विधायक ने कहा कि यह सम्मेलन हमारे समाज में नई सोच और नई परंपरा की आगे लेकर जाएंगे। एक बेटी का विवाह माता—पिता के लिए चुनौती से कम नहीं होता है ऐसे में विवाह के लिए सुदंर इंतजाम करके एक मंच पर विभिन्न समाजों के 33 जोड़ों को परिणय सूत्र में बाधना काबिले तारीफ है।

देश की जरूरत
रेडक्रॉस के स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने सामूहिक विवाह सम्मेलन को देश की जरूरत बताते हुए कहा कि भारत में मध्यम व गरीब श्रेणी के व्यक्तियों के लिए अपनी बेटी के हाथ पीले करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। समाज के दबाव व अन्य कारणों से हैसियत से अधिक विवाह आयोजन पर खर्च से परिवार कर्ज के बोझ से दब जाते है। सामूहिक विवाह सम्मेलन इन समस्याओं का हल इससे एक फिजूलखर्ची पर रोक लगती है तो दूसरी ओर दहेज जैसी कुरीतियों को रोकने में यह कारगर है। जब विभिन्न जातियों व समुदाय के लोग एक मंच पर होते है तो इससे सामाजिक सदभाव की भावना को बल मिलता है।

रेडक्रॉस समाज का सेवक
रेडक्रॉस के स्टेट सेक्रेटरी जगदीश जिंदल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी जनता की सेवक है। रेडक्रॉस जन सेवा कार्य के पहचाना जाता है। श्री राम रघुनाथ गर्ग चैरिटेबल ट्रस्ट व इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में सर्वजातीय निशुल्क विवाह सम्मेलन आयोजन पर इसी कड़ी में जनहितार्थ एक पहल है।

रेडक्रॉस का आभार
नवल किशोर गुप्ता ने अपने उद्बोधन में सामूहिक विवाह सम्मेलन करवाने का उद्देश्य समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने रेडक्रॉस के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला सचिव जगदीश जिंदल सहित समस्त पदाधिकारियों को आभार प्रकट करते हुए विधिवत कार्य पूर्ण होने के लिए रेडक्रॉस के सहयोग के लिए अपना आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button