क्राइम
अवैध मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 100 ग्राम सहित मुल्जिम गिरफ्तार
संजय कुमार
कोटा, 23 जनवरी। शरद चौधरी, पुलिस अधीक्षक जिला कोटा शहर ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चला रखा है। जिसके क्रम में संजय गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर व भवानी सिंह, वृत्ताधिकारी, वृत्त प्रथम कोटा शहर के निर्देशन में भूपेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुये उक्त टीम द्वारा आसूचनाऐं एकत्रित कर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अकस्मात चैकिंग के दौरान मुलजिम फिरोज उर्फ काउ को अवैध मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 100 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया गया है।