टॉप न्यूज़धर्मराजस्थानलोकल न्यूज़

महेश नवमी महोत्सव : माहेश्वरी समाज मना रहा धूमधाम से, किया 201 शिवलिंग का महाभिषेक, होंगे कई कार्यक्रम?

संजय कुमार

कोटा, 15 जून।  महेश नवमी के अवसर पर भगवान शिव का महाभिषेक विशेष आकर्षक का केन्द्र होता है। माहेश्वरी बंधुओ ने सापत्निक 201 शिवलिंग का महाशिवाभिषेक झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन पर विधि विधान से प्रात: 8.15 बजे किया। समन्वयक राजेश माहेश्वरी व सिद्धेश्वर झंवर ने बताया कि महाभिषेक कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक राजेश कृष्ण बिरला,हरिकृष्ण बिरला,रामकृष्ण बिरला व दयाकृष्ण बिरला सहित समस्त बिरला परिवार होगा।

मुख्य समन्वयक महेश चंद अजमेर ने बताया कि
महाभिषेक विद्वान पंडितों द्वारा विधि विधान से सम्पन्न हुआ। माहेश्वरी बंधुओ ने एकजुट होकर मंगल पाठ, शुद्धीकरण, स्वास्तिक पूजन, संकल्प,गणपति, देव व नवग्रह पूजन से महाभिषेक प्रारंभ किया। इसी के साथ शहर के विभिन्न मंदिरों में महाभिषेक किया जाएगा। श्री चारभुजा मंदिर, सती चबूतरा पाटनपोल,नीलकंठ महादेव मंदर टिपटा,गोविंद देव जी मंदिर गढ पैलेस पर पूजन व अभिषेक हुआ। सभी ने शिवलिंग में प्राण—प्रतिष्ठा कर रुद्राभिषेक व उत्तर पूजन पूर्ण किया गया।इसके उपरांत एक साथ महाआरती कर पूरे परिसर को भक्तिमय माहौल में भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button