लोकल न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस: बालश्रम उन्मूलन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संजय कुमार

कोटा, 12 जून।
अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बुधवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भरत सरकार कोटा के संयुक्त तत्वावधान में बालश्रम उन्मूलन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्काउट गाइड स्थानीय संघ सचिव प्रकाश जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल कल्याण न्याय पीठ के अध्यक्ष, अरुण भार्गव थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक बुराई है। जिसे जड़ से मिटाना होगा। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि वे बाल श्रम को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि समाज सेवी संस्थाओं के साथ साथ आम लोग भी बाल श्रम उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने लोगों से बाल मजदूरों को देखकर अधिकारियों को सूचित करने और बाल श्रम के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया।

सचिव प्रकाश जायसवाल ने कहा कि स्काउट एवं गाइड ने हमेशा से ही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी प्रेम सिंह यादव ने सरकार द्वारा बाल श्रम उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि सरकार ने बाल श्रम को रोकने के लिए कईं कानून बनाए हैं। इन कानूनों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार बाल श्रमिकों के पुनर्वास के लिए भी कई योजनाएं चला रही है। यादव ने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक बुराई है। जिसे जड़ से मिटाना होगा। उन्होंने लोगों से बाल श्रम को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

जायसवाल ने बताया कि इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जहां विजेताओं को पारितोषिक भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उमा मीणा, सौरभ मीणा, अनंत गंगवाल धनराज मीणा, काजल महबूबानी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षणार्थी, स्काउट गाइड ग्रुप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल केशवपुरा, मां कल्याणी ओपन रेंजर टीम, सरोजनी नायडू ओपन गाइड कंपनी एवं चंद्रशेखर आजाद ओपन स्काउट ट्रूप के स्काउट गाइड रोवर रेंजर मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button