धर्म

चुनरी यात्रा में उमड़े श्रद्धालु शाहाबाद नगरकोट माता को उड़ाई एक सौ एक मीटर लम्बी चुनरी

संजय कुमार

बांरा/ शाहाबाद 9 अप्रैल। शाहाबाद स्थित प्राचीन अन्नपूर्णा माँ नगरकोट मंदिर शाहाबाद पर मंगलवार सुबह 5:30 बजे देवधाम सिद्ध मंदिर देवरी से नवरात्रारंभ घट स्थापना गुड़ी पडवा पर्व पर महिला मण्डल की महिलाओ ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना कर 101 मीटर लंबी लाल गोटा से सजी चुनरी को डी.जे. की धुन पर हाथों में थाम कर माता रानी के भजनों पर जयकारे लगाते हुए देवरी से 10 किमी पैदल चुनरी यात्रा धूमधाम से निकाली चुनरी यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा जलपान अल्पाहार कराकर स्वागत किया सुबह 8:30 बजे नगरकोट माता दी मंदिर परपहुंचकर चुनरी यात्रा संपन्न हुई महिलाओ ने माता जी को 16 श्रृंगार नववस्त्र भेंट कर अटल सौभाग्य की मंगल कामना की101 मीटर लंबी चुनरी उड़ाकर आरती प्रसाद वितरण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button