धर्म

भगवान श्री पिप्लेश्वर महादेव मंदिर पूर्णाहूति व हवन सम्पन्न महारुद्र हवन में लगे,महादेव के जयकारें

संजय कुमार

कोटा, 9 मार्च । कम्पीटीशन कॉलोनी स्थित भगवान पिप्लेश्वर महदेव मंदिर में शनिवार को रामचरितमान पाठ पूर्णाहुति एवं महारूद्ध अभिषेक किया गया। प्रवक्ता भारत भूषण अरोड़ा ने बताया कि महाशिवरात्री पर चारप्रहर रूद्राभिषेक होने  पर पूर्णाहूति के लिए महारुद्र हवन पण्डित आचार्य त्रिलोक स्वामी व ललित शास्ती के सानिध्य में आयोजित किया गया।
शुक्रवार को रात्रि 8 बजे से सुबह 4 बजे तक महोदव का चार प्रहर रुद्राभिषेक मंदिर प्रांगाण में पंडित शीतल प्रसाद द्वारा किया गया। शनिवार को सामूहिक हवन कर महादेव के 108 नामों की पूर्णाहुति दी गई। हवन में क्षेत्र के लोग सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए और सपत्निक हवन में बैठकर महादेव का आहुति दी और जयकारों से मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया।

कम्पीटीशन कॉलोनी मुकेश जोशी ,जोगेंद्रपाल (जे पी) गौड , चिरौंजीलाल राठौड़, तरुण, गजेंद्र गुप्ता,मोहन  मित्तल, दिनेश शर्मा, जगदीश मीणा,प्रेम चंद नागर सहित कई लोग ने अंत में महाआरती में भाग भाग लिया। दिलिप सिंह चौहन ने बताया कि शहर की सुखशांति व समृद्धि के लिए यह यज्ञ किया गया है। कोराना काल में जनसेवा व लम्पी बिमारी में गोसेवा के लिए मंदिर समिति ने सजगता से कार्य किया था। महामंत्री कुलदीप माहेश्वरी ने बताया कि यज्ञ सुबह 09 बजे से दोपहर 01 बजे  तक चला। इसके उपरांत हजारों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button