राजस्थान

कोटा के चंबल रिवर फ्रंट पर हुए हादसे में दो जनों की मौत हुई

घंटा बनाने वाले प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित सहायक कि हादसे में मौत

संजय कुमार चौबीसा

कोटा, 19 नवम्बर। कोटा में बना चंबल रिवर फ्रंट एक बार फिर चर्चा में आ गया। चंबल रिवर फ्रंट में रविवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। रिवर फ्रंट में विश्व के सबसे बड़े घंटे के  का सांचे को खोलते समय बेल्ट टूटने से लोहे के एंगल के नीचे दबने से प्रोजेक्ट इंजीनियर देवेंद्र आर्य व  सहायक छोटू की मौत हो गई।

नगर विकास न्यास के XEN कमल मीणा ने बताया कि रिवर फ्रंट पर घंटे के सांचे को बेल्ट से उठाया जा रहा था। इस दौरान बेल्ट टूट गई और प्रोजेक्ट डिजाइनर देवेन्द्र आर्य व उसके सहायक छोटू गिरकर मॉल्ट के नीचे दबकर गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग दोनों को तत्काल  एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद छोटू को मृत घोषित कर दिया। उधर प्रोजेक्टर इंजीनियर देवेन्द्र आर्य का उपचार किया जा रहा था। उपचार के दौरान शाम को देवेन्द्र आर्य ने भी दम तोड़ दिया।

बाइट- मृतक देवेंद्र आर्य का पुत्र👆

बाइट – अशोक मीणा, XEN, UIT👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button