लोकल न्यूज़

कोटा उत्तर भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने किया स्टेशन मंडल में जनसंपर्क

संजय कुमार चौबीसा

कोटा : 19 नवम्बर। भाजपा कोटा उत्तर प्रत्याक्षी प्रहलाद गुंजल ने आज स्टेशन मण्डल क्षेत्र में जनसंपर्क किया। सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ गुंजल 8:00 बजे मॉडल टाउन खेडली फाटक से प्रारंभ होकर दरबार की कोठी, गुरुनानक प्लाजा, तिलक कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, बालाजी टाउन, घुमचक्कर खेडली फाटक, पुरानी खेड़ली, गणेश चौक, हरिजन बस्ती, सुभाष कॉलोनी, नन्दा जी की बाड़ी, गांवड़ी, दोस्तपुरा तक पहुंचे इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ नारे लगाते हुए चल रहे थे। जनसंपर्क मार्ग में स्थानीय निवासियों ने गुंजल का अभूतपूर्व स्वागत किया व कई जगहों पर फलों से तोला। गुंजल ने संपर्क के दौरान मातृ शक्ति को आव्हान किया की मंत्री शान्ति धारीवाल ने एक बार नही चार चार बार महिलाओ का अपमान किया इस बार मातृ शक्ति इस अपमान का बदला लेने को आतुर है । उन्होंने कहा की धारीवाल के भ्रष्टाचार पर खुद उनके ही आलाकमान ने मोहर लगा दी। गहलोत जो 7 झूठी गारंटिया दे रहें हे उसके बदले पेपरलीक नही होने की, महिला अत्याचार नहीं होने जैसी गारंटिया देनी चाहिएं। गुंजल ने कहा कि राजस्थान में इस बार परिवर्तन होगा झूठे वादों पर बनी सरकार को उखाड़ फेंकने को जनता आतुर है अब पूरे प्रदेश में कमल खिलेगा। इस दौरान भाजपा पार्षद, पूर्व पार्षदों, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button