टॉप न्यूज़देशराजस्थान

वन भारत साड़ी वॉकथान – केन्द्रीय रेल व कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने बढ़ाया महिलाओं का उत्साह

Sanjay Chobisa, 4 Feb.

कोटा. कोटा शहर में रविवार को नारी सशक्तीकरण क्षमता का अभिनंदन करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर वन भारत साड़ी वॉकथॉन आयोजित हुआ। इसमें बड़ी तादात में महिलाएं उमड़ी। वॉकथॉन में चहुंओर उल्लास और उमंग के रंग नजर आए। प्रदेश में इस तरह का यह पहला आयोजन है। वस्त्र मंत्रालय की ओर से आयोजित वन भारत साड़ी वॉकथॉन का हिस्सा बनने के लिए महिलाओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। हर उम्र और हर वर्ग की महिलाएं शामिल होने के लिए दशहरा मैदान पहुंची। किसी के हाथ में ढोलक थी तो कइयों ने सिर पर रंग-बिरंगे साफे सजा रखे थे तो कोई तलवार हाथों में लेकर चल रही थी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश देती तख्तियां भी नजर आई।

साड़ी वॉकथॉन में शहर के मंगलमुखी भी उत्साह से शामिल हुए। मंगलमुखी नैना देवी ने आयोजन के लिए लोकसभा अध्यक्ष का आभार जताया।

यहां से निकली वॉकथॉन
वॉकथॉन  दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर सीएडी सर्कल, चम्बल गार्डन रोड, ट्रैफिक पार्क, कोटा आई हॉस्पिटल के सामने से होते हुए पुनः दशहरा मैदान पहुंची जहां पर वस्त्र एवं रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने गुब्बारे छोड़े। वह खुद भी वॉकथॉन में शामिल हुई और महिलाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए आगे चली।  वॉकथॉन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

लोकसभा अध्यक्ष ने किया वर्चुअली संबोधित
वॉकथॉन को दिल्ली से वर्चुअली सम्बोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि महिलाओं में अपरिमित क्षमता और सामर्थय है। इसी कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को आगे लाने के सभी प्रयास कर रहे हैं। देश अब वुमन लेड डवलपमेंट की ओर बढ़ रहा है। वस्त्र एवं रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने कहा कि यह वॉकथॉन आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर महिलाओं का अभिनंदन करने, संस्कृति को बढ़ावा देने तथा महिला बुनकरों के संबल प्रदान करने का सशक्त आयोजन है। 2047 तक विकसित भारत में महिलाओं का काफी योगदान रहेगा। ये आयोजन सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की तरह सांस्कृतिक विरासत को आगे लेकर जाते हुए हम साड़ी के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखेंगे।

रेल व कपडा राज्य मंत्री ने महिलाओं के नेतृत्व को सहारा
मंत्री दर्शना जरदोश ने अपने भाषण में  कोटा डोरिया साड़ी की तारीफ करते हुए कहा कि आज विश्व में कोटा डोरिया साड़ी की  पहचान है। आज राजस्थान में डबल इंजन की सरकार होने से प्रदेश विकास की राह पर है। महिलाओं को स्पष्ट संदेश दिया कि आने वाला समय महिलाओं का है। महिलाओं के नेतृत्व में ही समाज और देश आगे बढ़ेगा। सामाजिक बंधनों और कुरीतियों को पीछे छोड़ महिलाएं अब भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का तत्पर हैं।

बाईट – दर्शना जरदोश, केन्द्रीय रेल व कपड़ा राज्य मंत्री

मंच पर मौजूद रहे
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमारी सोनी, भाजपा नेता प्रेम गोचर, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूइया गोस्वामी, जिलाध्यक्ष कविता पचवारिया, वस्त्र मंत्रालय की विकास आयुक्त डॉ. एम. बीना समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button