राजनीतिराजस्थानलोकल न्यूज़

नफीसा बोहरा बनी महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव

लेखराज शर्मा 18 नवंबर 2023

बारां राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रियंका नन्दवाना द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर नफीसा बोहरा को महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रियंका नन्दवाना द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा की अभिशंषा पर जारी नियुक्ति पत्र में बारां शहर के वार्ड संख्या-49 से नगर परिषद बारां के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी रही नफीसा धर्मपत्नी अली अजगर निवासी बोहरा मस्जिद के पास बारां को राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त करते हुए नफीसा को कांग्रेस संगठन हित में पूर्ण क्षमता से कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही। नफीसा बोहरा को महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर बोहरा समाज ने हर्ष की लहर व्याप्त है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button