देशराजस्थानलोकल न्यूज़

4 साल से बजट की कमी से नाराज़ हैं किसानः दिनेश यादव

नहरी किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने निकाली ट्रेक्टर व वाहन रैली

लेखराज शर्मा 18 दिसम्बर 2023

बारां 18 दिसम्बर। परवन वृहद सिंचाई परियोजना के निर्माण में गत तीन सालों से बजट की कमी से नाराज़ किसानों ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ध्यान आसोमवार को शहर में विशाल ध्यानाकर्षण व अनुरोध किसान रैली निकाली। जिसमें नहरी किसान संघर्ष समिति के बेनर तले लगभग 300 ट्रेक्टर, 1000 मोटरसाइकिल व 200 चौपाया वाहनों पर 5000 किसान व 500 महिलाएं जोश खरोश से नारेबाजी करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। इससे पूर्व धान मंडी में आयोजित किसान रैली को संबोधित करते हुए परवन नहरी संघर्ष समिति के संरक्षक दिनेश यादव ने कहा कि गत सरकार की परवन परियोजना के प्रति अनदेखी से किसान नाराज़ हैं और मैं खुद भी शर्मिंदा हूं। उन्होंने कहा कि अनेक बार पूर्व मुख्यमंत्री को अनुरोध के बाद भी बजट नहीं दिया गया। इसका कारण शायद स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता रही हो। यादव ने कहा कि नई सरकार, स्थानीय नये विधायकों व सांसद से किसानों को बहुत उम्मीद है। शीघ्र ही परियोजना के निर्माण कार्य को गति मिले, इसके लिए वे भी आशान्वित हैं। नहरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष पवन यादव ने कहा कि नहर की मांग के किसान 21 साल से संघर्ष कर रहे हैं। परियोजना को 2022 में पूरा हो कर किसान के खेत में सिंचाई का पानी आना था, लेकिन बजट के अभाव में निर्माण कार्य शिथिल कर दिया। जिससे किसानों में हताशा है। समिति अब नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मिलकर निर्माण कार्य में तेजी लाने का अनुरोध करेगी। यादव ने रैली में आए किसानों व महिलाओं को धन्यवाद दिया। रैली को किसान नेता चौथमल मीणा, एनडी शर्मा, गिरिराज बोहरा, ओम गोचर, मुरलीधर मीणा, योगेश मीणा, राजू गौड़ मदन नागर ने भी सम्बोधित किया।

दो किमी तक लम्बी रही रैली-

धानमंडी से प्रारंभ हुई रैली कॉलेज तिराहा, अस्पताल रोड, धर्मादा चौराहा, प्रताप चौक, स्टेशन रोड, चारमूर्ति चौराहा, कोटा रोड होते हुए मिनी सचिवालय पहुंची। इसमें किसान व महिलाएं नारेजबाजी करते हुए चल रही थी। जहां किसानों को समिति संरक्षक दिनेश यादव, अध्यक्ष पवन यादव ने संबोधित किया। महामंत्री ने ज्ञापन पढ़ा। उसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button