कोटा उत्तर भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने किया नयापुरा मंडल में जनसंपर्क
![](https://pramukhsamvad.live/wp-content/uploads/2023/11/IMG_20231121_222333-780x470.jpg)
संजय कुमार चौबीसा
कोटा :21 नवम्बर। भाजपा कोटा उत्तर प्रत्याक्षी प्रहलाद गुंजल ने आज नयापुरा मण्डल क्षेत्र में जनसंपर्क किया। सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ गुंजल प्रातः 8:00 बजे गायत्री विहार, राम मंदिर से आरम्भ होकर बजरंग नगर मेन रोड़, श्री कृष्णा डेयरी (मीदू), रेल्वे सोसायटी, ईश्वर लेन, राजेन्द्र विहार मन्दिर होते हुए, अमृत कलश कॉलोनी से, गुलाबबाग, सरस्वती कॉलोनी गली नं.4 स्थित मन्दिर के पास आकाशवाणी कॉलोनी तक पहुंचे इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ नारे लगाते हुए चल रहे थे। जनसंपर्क मार्ग में स्थानीय निवासियों ने गुंजल का अभूतपूर्व स्वागत किया।
गुंजल ने कहा की कांग्रेस महिलाओ को दस हजार रूपए देने की बात कह रही पर आज भी वो बेरोजगार युवा 3500 हजार रूपए भत्ते का इंतेजार कर रहा है । गुंजल ने कहा धारीवाल के भ्रष्टाचार पर खुद उनके ही आलाकमान ने मोहर लगा दी। गहलोत जो 7 झूठी गारंटिया दे रहें हे उसके बदले पेपरलीक नही होने की, महिला अत्याचार नहीं होने जैसी गारंटिया देनी चाहिएं। गुंजल ने कहा कि राजस्थान में इस बार परिवर्तन होगा झूठे वादों पर बनी सरकार को उखाड़ फेंकने को जनता आतुर है अब पूरे प्रदेश में कमल खिलेगा। इस दौरान भाजपा पार्षद, पूर्व पार्षदों, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।