राजनीति

भाजपा में शामिल होकर जयपुर से कोटा पहुंचे पंकज मेहता, रामपुरा में हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति नीति से प्रभावित होकर मेहता ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

संजय कुमार चौबीसा
कोटा 11 नवंबर। हाडोती में कांग्रेस के कद्दावर नेता व राजस्थान के खादी ग्राम उद्योग उपाध्यक्ष पंकज मेहता के जयपुर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कोटा पहुंचे। रामपुर में पंकज मेहता का प्रहलाद गुंजल समर्थक बृजेश शर्मा नीटू व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओ ने मेहता को माला पहनकर उन्हें नए पद पर आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दी। पंकज मेहता ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति रीतियों से प्रभावित होने व राजास्थान में महिलाओ के प्रति बढ़ते अपराध से नाजर होकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

हाड़ौती में कांग्रेस के कद्दावर नेताओ में शामिल पंकज मेहता पूर्व में विधानसभा चुनाव में ओम बिरला को कड़ी टक्कर दे चुके हैं साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम किया। पंकज उन नेताओं में शुमार माने जाते हैं जिनकी छवि शुरू से बेदाग रही है और वह लोगों के बीच में एक स्वच्छ छवि वाले नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। मेहता ने साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में लाडपुरा विधानसभा सीट से अपने दावेदारी पेश की थी, लेकिन पार्टी द्वारा उन्हें टिकट नहीं दिए जाने से कार्यकर्ताओ में निराशा थी। जिससे खफा वह खफा चल थे।

राजस्थान में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को देखते हुए उनके मन में पार्टी के प्रति दूरी बनती जा रही थी। जिसके चलते उन्होंने पूर्व मंत्री रामगोपाल बेरवा सहित कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी व मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बाइट – पंकज मेहता

पंकज मेहता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति रीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी को त्याग कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता जयपुर में ग्रहण की है। जयपुर से कोटा लौटने पर सैकड़ो समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपार उत्साह है तथा आमजन भी इस निर्णय का स्वागत कर रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है। आने वाले चुनाव में 25 नवंबर को बारी तादात में लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे और 3 दिसंबर को जो परिणाम आएगा उसमें कांग्रेस की पराजय सुनिश्चित है।

पंकज मेहता ने कहा कि मैं अवसरवादी होता तो टिकट के पहले ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण करता, मैं शुरू से ही कांग्रेस से टिकट की अपेक्षा नहीं करता था। इसलिए उम्मीदवार घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीती नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। साथ ही राजस्थान में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों से कांग्रेस की पार्टी पूरी तरह छवि खराब हो चुकी है। जिस प्रकार राजस्थान में घटनाएं हो रही है वह बहुत ही शर्मनाक है। दो दिन पहले ही दौसा में पुलिसकर्मी द्वारा 4 वर्ष के मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। ऐसी घटनाएं राजस्थान में लगातार शर्मसार हो रही है। जिसका विरोध विधानसभा में भी देखने को मिला था। इसके बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और न ही इस मामले को संवेदनशीलता से लिया गया। जिससे राजस्थान की महिलाओं में कांग्रेस का प्रति नाराजगी थी। यह घटनाएं निश्चित रूप से कांग्रेस के विपक्ष में जाएगी और भाजपा आने वाले चुनाव के बाद राजस्थान में अपना परचम लहराएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button