राजनीति

भाजपा किसान मोर्चा ने ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम का लाईव टेलिकास्ट देखा

संजय कुमार

कोटा 12 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी के ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम को भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगन्नाथ नागर के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने भामाशाह मण्डी में लाईव टेलिकास्ट एल ई डी स्क्रीन में देखा।
जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने कहां की भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित कर रही है। जिसके परिणामस्वरूप आज देश का किसान समृद्ध हो रहा है और ग्रामीण भारत सशक्त बन रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नड्डा किसानों एवं मजदूरों की आकांक्षाओं को जानने के उद्देश्य से 12 फरवरी 2024 को मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश के शुक्रताल से किसान मोर्चा ‘‘ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारम्भ किया।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगन्नाथ नागर ने कहां कि ग्राम परिक्रमा यात्रा आज से शुरू हो चुकी हैं । भाजपा किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा गांव में होगी । किसान चैपालों पर केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्य की जानकारी, केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभियान चलाया है। इस कड़ी में कोटा शहर में भाजपा किसान मोर्चा 12 फरवरी से ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगन्नाथ नागर, कोटा संभाग किसान मोर्चा प्रभारी रामावतार मीणा, कोटा संभाग किसान मोर्चा संयोजक संजय धाकड़, नमो ऐप संयोजक हरभजन सिंह, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची, जिला मंत्री हरिहर गौतम, के नेतृत्व मे हुआ। कार्यक्रम में किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश नागर व किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश पारीक अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे । भामाशाह मंडी में किसान मोर्चा ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारम्भ करके किसान मजदूर की आकांक्षाओं को जानने का उद्देश्य व भाजपा किसान मोर्चा विकास कार्यों की जानकारी को अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button