दीपावली की रामा श्यामा के साथ ही नेता व प्रत्याशियों ने मांगे वोट
विधानसभा चुनाव 2023
![](https://pramukhsamvad.live/wp-content/uploads/2023/11/IMG_20231113_184326-780x470.jpg)
लेखराज शर्मा 13 नवंबर 2023
बारां में दीपावली के दूसरे दिन बारां अटरु विधानसभा क्षेत्र से सभी पार्टी से प्रत्याशी व उनके समर्थक नेताओं पदाधिकारी सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने बारां शहर में सवेरे से ही ढोल नगाड़े डीजे के साथ दीपावली की रामा श्यामा करते हुए अपने पक्ष में वोट मांगे इस अवसर पर प्रमुख पार्टी कांग्रेस से वर्तमान विधायक व प्रत्याशी पानाचंद मेघवाल भाजपा से राधेश्याम बेरवा अपने दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता समर्थक पदाधिकारी के साथ शहर के बाजारों सहित वार्डों में पहुंचे जहां आमजन से दीपावली की रामा श्यामा की इसके साथ ही महां को ध्यान रखजो कहकर अपने पक्ष में वोट डालने की भी अपील की इस अवसर पर पार्टी की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी इनके जन संपर्क में दिनभर साथ रही जहां शहर में इन प्रत्याशियों का जगह-जगह पुष्प हार पहना दीपावली की मिठाई से मुंह मीठा करा कर स्वागत सम्मान किया गया।