धर्मलोकल न्यूज़

हरे कृष्ण मंदिर कोटा द्वारा चंबल रिवर फ्रंट में मनाया गया पानी हटी चिड़ा दही महोत्सव|

संजय कुमार

कोटा, 23 जून। मुकुंदरा विहार स्थित हरे कृष्ण मंदिर द्वारा चंबल रिवर फ्रंट में पानिहाटी चिड़ा दही महोत्सव मनाया गया | पानिहाटी चिड़ा दही महोत्सव दंड उत्सव के नाम से भी जाना जाता है|

मंदिर के उपाध्यक्ष राधाप्रिय दास ने बताया पानीहाटी पश्चिम बंगाल राज्य में गंगा नदी (कोलकाता से 10 मील उत्तर) के तट पर स्थित एक गांव का नाम है।

हरे कृष्ण मंदिर में भगवान श्री श्री गौर निताई का बहुत ही मनमोहक आम्र वन विहारी अलंकार किया गया | शाम 5:30 बजे भगवान लक्ज़री गाड़ियों के काफिले में चम्बल रिवर फ्रंट पहुंचे | रिवर फ्रंट पहुंचकर भगवान श्री श्री गौर निताई पालकी में विराजमान होकर चंबल माता घाट के पास स्थित गणेश पोल घाट पर पहुंचें, जहां भगवान का पंचामृत, पंचगव्य और फूलों से बहुत भव्य अभिषेक किया गया | साथ ही साथ अनेको पवित्र नदियाँ गंगा, यमुना, अलकनंदा इत्यादि के पवित्र जल द्वारा भी श्री भगवान का अभिषेक किया गया| अभिषेक के पश्चात भगवान ने नौका विहार किया| भगवान के साथ-साथ अन्य भक्तो ने भी नौका विहार का आनंद प्राप्त किया। हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर के भक्तो द्वारा बहुत ही मनमोहक एवं आनंदमयी संकीर्तन किया गया| नौका विहार के पश्चात सभी भक्तों ने हरि बोल बोलते हुए महाप्रसादम ग्रहण किया | समारोह के अंत में सभी भक्तों को विशेष प्रसाद चिड़ा दही का वितरण किया गया|

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button