टॉप न्यूज़राजस्थान

नौतपा आज से: काल बनी गर्मी 8 और मौतें, फलौदी में पारा 49 डिग्री; जैसलमेर में 7 साल का रिकॉर्ड टूटा, तापमान 48.3 डिग्री पहुंचा

Sanjay kumar

जयपुर, 25 मई।

गर्मी का प्रकाेप शुक्रवार से और बढ़ गया। खासकर रेगिस्तान यानी पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी का दाैर जारी है। फलाैदी में इस सीजन का सर्वाधिक तापमान 49 डिग्री पर पहुंच गया। जैसलमेर में सात साल का रिकाॅर्ड ताेड़ते हुए पारा 48.3 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले जैसलमेर में 2016 में 49.0 डिग्री तक पहुंचा था।

हीट स्ट्रोक ने शुक्रवार को भी 8 लोगों की जान ले ली, 6 अन्य मौतें भी हुई हैं, लेकिन इनकी मौत गर्मी से होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रदेश में मौसम का हाल कुछ जगह विरोधाभाषी भी रहा। जहां छह शहराेें में पारा 47 डिग्री से ज्यादा रहा। वहीं, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, वनस्थली, धाैलपुर में तापमान 1 से 2 डिग्री कम हुआ है, जिससे लोगों को राहत मिली है।

नाैतपा शनिवार से शुरू 

राजस्थान में नौतपा की आज से शुरुआत होगी, प्रधान ग्रह सूर्यदेव का सुबह 3:17 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार इसमें अगले 3 दिन भीषण गर्मी होगी। इस दाैरान जैसलमेर, बाड़मेर, फलाैदी, श्रीगंगानगर में पारा 50 डिग्री पहुंच सकता है। इसके बाद पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हाेने से राहत मिलने की संभावना है। तापमान 2 से 3 डिग्री लुढ़कने के आसार हैं। हालांकि पश्चिमी प्रदेश में राहत 30 मई के बाद ही मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button