राजस्थानलोकल न्यूज़

देर रात्रि से बारिश का दौर रहा जारी

सर्दी का असर हुआ तेज

लेखराज शर्मा 5 दिसंबर 2023

बारां जिले में रविवार को मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिला। इस कारण कई जगहों पर हल्की तो कई जगहों पर मध्यम बारिश हुई। इस कारण वातावरण में ठंडक बढ़ने के साथ ही सर्दी का असर बढ़ गया। दिन में बारिश होने और सर्दी का असर होने से इस सीजन में पहली बार दिन का तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में केवल 3.1 डिग्री का अंतर रह गया। रविवार को सुबह से ही सर्दी का असर रहने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। शहर में रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे और हल्के कोहरे का असर बना रहा। इसके बाद दोपहर में करीब 20 मिनट तक हल्की से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इससे सर्दी का असर बढ़ गया और तापमान में गिरावट आई। वहीं देरशाम को करीब 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। इस कारण शहर की सड़कों से पानी बह निकला। रात को तापमान में गिरावट का दौर शुरू हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से फसलों को फायदा जिले में पिछले दिनों सेलगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश का दौर जारी है। बारिश होने से जिले में रबी फसलों को जीवनदान मिला है। इस साल मानसून सीजन में बारिश कम होने से किसानों की चिंता बढ़ी हुई थी। लेकिन बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। जिले में रबी फसलों के तहत सरसों, लहसुन और चना की बुवाई का दौर लगभग खत्म हो चुका है। साथ ही गेहूं की बुवाई जोरों पर है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश होने से रबी फसलों को फायदा मिला है। साथ ही कोहरा छाने से प्राकृतिक रूप से फसलों को नाइट्रोजन मिल रहा है।

अब आगे क्या : आज बारिश के आसार, कल से मौसम साफ रहेगा जिले में अब सोमवार को भी कई जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। विभाग के अनुसार अब आगामी दिनों में विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद मौसम शुष्क होगा और तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट होगी। इस बार 15 दिसंबर तक तापमान में सामान्य से अधिक ही दर्ज होने के आसार हैं। साथ ही इस साल पिछले सालों के मुकाबले कोल्ड-डे की संख्या भी कम रहने की संभावना है। 15 दिसंबर के बाद उत्तरी हवा के असर से तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी का असर तेज होने के आसार हैं। वहीं सोमवार को कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद मौसम साफ रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button