टॉप न्यूज़धर्मलोकल न्यूज़

ब्राह्मण समाज शुक्रवार को धूमधाम से मनाएंगा भगवान परशुराम का प्राकट्य महोत्सव, निकालेंगे भव्य शोभायात्रा, 151 दीपों से होगी महा आरती, झांकियां व अखाड़ें होगे मुख्य आकर्षण

संजय कुमार

कोटा, 9 मई 2024। ब्राह्मण समाज शुक्रवार को अपने आराध्य भगवान परशुराम जी का प्राकट्य महोत्सव संभागभर में श्रद्घा के साथ धूमधाम से मनाएगा।
कार्यक्रम संयोजक बाबा शैलेन्द्र भार्गव गोदावरी धाम ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज द्वारा 10 मई शुक्रवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।

बाबा ने बताया कि प्रात: 8.30 बजे ब्राह्मण समाज परशुराम वाटिका में श्रीहरि विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की मूर्ति का विधि-विधान से मंत्रोच्चरण के साथ विश्व कल्याण के लिए पूजा -अर्चना की जाएगी, जिसमेंं दुग्ध व जलाभिषेक के बाद महाआरती होगी। वही सांय काल मेें भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी जिसके लिए सांय 4 बजे ब्राह्मण समाज परशुराम सर्किल तलवंडी पर एकत्रित होकर 5 बजे वैदिक विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ
पूजाअर्चना व 101 दीपों से महाआरती कर शंखनाद के साथ भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे।

प्रवक्ता रमेश चन्द्र गौतम ने बताया कि शोभा यात्रा परशुराम सर्किल तलवंडी से प्रारंभ होकर सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल होते हुए, केशवपुरा मेन रोड़, महावीर नगर तृतीय चौराहा से घटोत्कच सर्किल से होते हुए महर्षि गौतम सामुदायिक भवन के पीछे स्थित परशुराम वाटिका बालाजी मार्केट पहुंचकर सभा में परिवर्तित होगी, जहां संतों के आशिर्वचन तथा भगवान परशुराम की शंख ध्वनि के बीच 151 दीपों से महाआरती तथा भव्य आतिशबाजी व महाप्रसादी के साथ समापन होगा।

ये होंगे आकर्षण
शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं व महापुरुर्षों की 21 झांकियां जिनमेें राधा-कृष्ण की नृत्य नाटिका, रामदरबार, ब्राह्मण ऋषियों की झांकी, अखाड़े, कच्ची घोड़ी व ब्राह्मण क्रांतिकारी महापुरूषों के अलावा अघोरी की जीवंत झांकियां शामिल होंगी वही शोभायात्रा में 3 बैंड, 4 डीजे, 10 संत बग्गियों में शोभायमान रहेंगे, वही शोभायात्रा में अग्र्रीम पंक्तियों में घुड़सवार केसरिया ध्वज धारण किये हुए चलेेंगे। जिसके साथ हजारों नर-नारी अपनी वेशभूषा में डीजे पर भजनों की सुमधुर धुन पर नाचते गाते, भगवान परशुराम के जयघोष के साथ आगे बढ़ेगे। शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह स्वागतद्वार लगाये जायेंगे, वही विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया जायेगा जगह-जगह पर आतिशबाजी भी की जायेगी।

एकजुटता का देंगे संदेश
बाबा शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज की विभिन्न संस्थाओं के लगभग 43 संगठनों ने एकजुटता का संदेश देते हुये भगवान परशुराम के प्राकट्य महोत्सव शामिल होकर एकता का परिचय देंगे।

स्वच्छता का देंगे संदेश
बाबा शैलेन्द्र भार्गव ने बताया की शोभायात्रा के दौरान मार्ग को स्वच्छता का ध्यान रखते हुये जिसमें समाज के पार्षदों के निर्देशन में जगह-जगह साफ-सफाई व टिपरों की व्यवस्था रहेगी वही मार्ग में निगम की ओर से फांगिंग मशीनें भी साथ रहेंगी।

जयंती शोभायात्रा की पूर्व संध्या पर ब्राह्मण कल्याण परिषद की बैठक

भगवान परशुराम जयंती शोभायात्रा की पूर्व संध्या पर ब्राह्मण कल्याण परिषद की गोविंद माधव भवन में बैठक आयोजित की गई जिसमें तैयारियो को अंतिम रूप देने व अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक को कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, अनिल तिवारी, ब्रजराज गौतम, रामस्वरूप शर्मा, विशाल शर्मा, धर्मेंद्र दीक्षित, सुनील गौतम, अनूप ठाकुर, क्रांति तिवारी, ओम पंचोली, डॉक्टर शीला तिवारी, अरुण भार्गव, हंसा त्यागी, डॉ. मनोज शर्मा, नहुष व्यास, श्याम मनोहर हरित, दिनेश शर्मा, गोपाल शर्मा, रूद्रेश भारद्वाज, कुबेर शर्मा सहित सभी मंडल अध्यक्षों ने संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button