टॉप न्यूज़धर्मराजस्थान

अमरनाथ यात्रा के लिए रावतभाटा से 26 जून को रवाना होगा पहला जत्था, शिवशक्ति सेवा मंडल द्वारा पहलगाव और बालटाल में लगाये जाएंगे निशुल्क भण्डारे

संजय कुमार

कोटा, 12 मई। अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था 26 जून को रावतभाटा से रवाना होगा, जबकि दूसरा जत्था 27 जून को तालेड़ा से रवाना होगा। शिवशक्ति सेवा मंडल की संरक्षक श्रीमती सुमन श्रृंगी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में उत्साह ज्यादा देखा जा रहा है, हर बार की तरह इस बार भी शिवशक्ति सेवा मंडल द्वारा हाड़ौती संभाग की ओर से अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए पहलगाम और बालटाल में निशुल्क भण्डारे आयोजित किये जा रहे हैं। सेवा मंडल के संयोजक दुष्यंत कुमार ने बताया कि शिवशक्ति सेवा मंडल पिछले 39 साल से अमरनाथ यात्रियों को सेवा देती आ रही है, जिसमें हाड़ौती संभाग द्वारा विगत 22 वर्षों से योगदान दिया जा रहा है, जिसमें हाड़ौती संभाग के मंडल की तालेड़ा, अन्ता, बारां, रावतभाटा, रामगंजमंडी, झालावाड़ की ब्रांचों द्वारा हर वर्ष 8 से 9 लाख रूपये का सहयोग दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार अमरनाथ यात्रियों की संख्या 6 लाख पार जाने की संभावना है। यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त रक्षाबंधन तक चलेगी। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 52 दिनों की होगी। इस अवसर पर विशाल भण्डारे के आमंत्रण पत्र का रामधाम सेवा आश्रम ट्रस्ट के मुख्य पुजारी लक्ष्मणदास जी महाराज, पूर्व महापौर सुमन श्रृंगी, संरक्षक दुष्यंत कुमार समेत अन्य पदाधिकारी ने आमंत्रण पत्रिका का विमोचन भी किया।

इस मौके पर प्रधान अमरसिंह भाटी, उप प्रधान रोहन सक्सेना, महामंत्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, सदस्य सुभाष सेनिक, महेन्द्र शर्मा, वीरेन्द्र विजय, सत्यनारायण गौतम, विवांशु बलरिया, सुशील वर्मा, प्रेस प्रवक्ता चन्द्रप्रकाश गौतम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

यात्रा को सुगम बनाने पर 35 हजार करोड़ रूपये खर्च

शिवशक्ति सेवा मंडल के संयोजक दुष्यंत कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिवभक्तों के लिए यात्रा को आसान बनाने की पहल करते हुए यात्रा मार्ग को सुगम बनाने पर 35 हजार करोड़ रूपये का बजट खर्च किया है। जिससे यात्रियों के समय की बचत के साथ ही यात्रा पर पैसा भी कम खर्च होगा। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं को बढाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button