राजनीति

भाजपा सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में कांग्रेस के किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

संजय कुमार

कोटा, 15 मार्च।प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव शिवकांत नंदवाना की अगुवाई में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा की वादाखिलाफी के विरोध में जिला कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता सर्किट हाऊस पर एकत्र होकर रैली के रुप में कलेक्ट्री पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं। वहीं केंद्र और राज्य की सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए आसमान गूंजा दिया।

 

कलेक्ट्री पर पहुंचकर संबोधित करते हुए पीसीसी सचिव शिवकांत नंदवाना ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व वेट घटाकर पेट्रोल डीजल के दाम घटाने की गारंटी दी थी। पेट्रोल डीलर्स के दबाव में आकर केवल दो रुपए कम किए हैं। जबकि अभी भी पडौसी राज्यों से दाम बहुत ज्यादा हैं। किसानों से 2700 रुपए प्रति क्विंटल पर गेहूं की सरकारी खरीद की भी गारंटी प्रदान की थी। लेकिन अब केवल 2400 रुपए पर गेहूं की खरीद कर किसानों को बरगलाने का काम किया गया है। अभी तीन ही महीने हुए हैं, लेकिन अभी से ही किसान और युवा परेशान हैं। वादे पूरे करने की बजाए सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। 5000 युवा मित्रों को नौकरी से निकाल दिया गया है। संविदा कर्मियों को हटा दिया गया। थर्ड ग्रेड टीचर और सेकेंड ग्रेड टीचर की भर्ती अटकी हुई है। गौ माता और भगवान राम के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा ने युवाओं और किसानों को ठगने का काम किया है।

 

नंदवाना ने कहा कि सरकार बनने के बाद भाजपा की हर गारंटी फेल हो गई है। जिससे आम जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। डबल ईंजन की सरकार महंगाई और रोजगार समेत हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। डबल इंजन की सरकार से किसान, महिला, युवा, महिला, कर्मचारी, मजदूर हर वर्ग त्रस्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय चलने वाली अधिकांश योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। विकास के काम बजट के अभाव में ठप हो गए हैं। कोटा में पूर्व मंत्री शांति कुमार धारीवाल द्वारा बनाए गए चंबल रिवर फ्रंट को संसाधन विहीन करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। जिसे कोटा की जनता अच्छी तरह समझ रही है।

शिवकांत नंदवाना, पीसीसी सचिव

इस दौरान शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, पीसीसी सचिव अमित धारीवाल, जफर मोहम्मद, महापौर राजीव भारती, देवा भड़क ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन में कृष्णा सिंगोर, यश बजाज, हर्ष मेहरा, यश गौतम, नरेंद्र खींची, देवेश तिवारी, कुलदीप गौतम, ललित शर्मा, परमानंद सैनी, शेखर अग्रवाल, दिनेश राठौर, महेंद्र वर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button