टॉप न्यूज़

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा पानी-मिट्टी- दुनिया बचाओ, पेड़ लगाओ अंतरराष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ,कुलपति ने किया पोस्टर का विमोचन

संजय कुमार

कोटा, 02 फरवरी,राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा में कुलपति प्रोफेसर एस.के. सिंह द्वारा पानी बचाओ, मिट्टी बचाओ, पेड़ लगाओ, दुनिया बचाओ के अंतरराष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ करते हेतु पोस्टर का विमोचन किया गया। गौरतलब है की इस अभियान का आयोजन वरिष्ठ जन कल्याण समिति, चम्बल संसद, ग्रामोदय संस्थान, राष्ट्रीय जल बिरादरी, गायत्री परिवार, बाघ चीता मित्र, इस्कीन आर्ट ऑफ लिविंग अखिल भारतीय श्रत्रिय महासभा “नो टीयर कीप स्माइल” के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा हैं।

जनसंपर्क अधिकारी एस डी पुरोहित ने बताया कि कुलपति प्रो एसके सिंह ने अपने संबोधन में कहा की कि नदियां और तालाब , समाज और सृष्टि की साझा विरासत है। इन्हें साझे हित में उपयोगी बनाकर इनकी सुरक्षा ,संरक्षा और संवर्धन को सुनिश्चित किया जाना है। समाज और समुदायों को इनसे जुड़ी नितियों का साझेदार बनाकर इनके प्रति चेतना का वातावरण निर्मित करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों को नई गति दी जानी चाहिए, जिससे न केवल प्राकृतिक तत्वों के संरक्षण के नए रास्ते खुलेंगे बल्कि भारतीय मूल्य आधारित दर्शन को आधुनिकीकरण के दौड़ में उलझी युवा पीढ़ी से रूबरू भी करवाया जा सकेगा। प्रकृति की दृष्टि और दर्शन आधारित सोच से ही जल तथा पर्यावरण संरक्षण का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। भारतीय ज्ञान व्यवस्था को आधार बना कर विश्व भर में धरती को पानीदार बनाने की कोशिशें हमे धरती मां के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति न केवल सचेत करती है वरन दायित्वों को पूर्ण करने की दृष्टि भी प्रदान करती है। एक बार पुनः भारतीय बौद्विक क्षमताओं और सनातन परंपराओं की प्रांसगिकता सिद्व की है।भविष्य में पृथ्वी में पर्यावरणीय संतुलन के लिए युवाओं को अपनी सनातनी परंपराओं की जड़ों की ओर लौटना होगा। उक्त कार्यक्रम में  राजेंद्र कुमार गौर, पूर्व सेशन जिला कोटा,  चंद्र सिंह (सेवानिवृत आईपीएस),  अजीत सिंह तोमर,  राजेंद्र कुमार गौड सेवानिवृत्ति इंजीनियर पीडब्लूडी  चंद्रकांत सिंह परमार, अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा इत्यादि उपस्थित रहे। उक्त सदस्यों द्वारा माननीय कुलपति प्रोफेसर एसके सिंह का अभिनंदन भी किया गया|

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button