क्राइम
अवैध मादक पदार्थ स्मैक 110 ग्राम के साथ मुल्जिम गिरफ्तार
![](https://pramukhsamvad.live/wp-content/uploads/2024/02/IMG_20240217_171909-780x470.jpg)
संजय कुमार
कोटा, 17 फरवरी। पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चला रखा है। जिसके क्रम में संजय गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर व भवानी सिंह पुलिस उप अधीक्षक, वृत्त प्रथम कोटा शहर के निर्देशन में भूपेन्द्र सिंह पु० नि० थानाधिकारी मय जाप्ता उक्त टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुये आसूचनाऐं एकत्रित कर उक्त टीम द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर मुलजिम मोहम्मद मोहसीन को अवैध मादक पदार्थ स्मैक शुद्ध वजन 110 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया गया है।