टॉप न्यूज़

शहर पुलिस अधीक्षक की वर्ष 2023 में जिला कोटा शहर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अन्य कारगुजारी के सम्बंध में प्रेस वार्ता

संजय कुमार चौबीसा

कोटा, 4 जनवरी। पुलिस अधीक्षक, कोटा शहर शरद चौधरी, आई.पी.एस. द्वारा वर्ष 2023 में जिला कोटा शहर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अन्य कारगुजारी के सम्बंध में प्रेस वार्ता का आयोजन किया एवं बताया कि :-

> जिला कोटा शहर में वर्ष 2023 में भादस विभिन्न शीर्षकों के अन्तर्गत 5750 प्रकरण दर्ज हुए, जो गत् वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत (गत् वर्ष 5386) अधिक हैं। वर्ष 2020 में पूर्ण एवं 2021 में आंशिक कोरोना काल के दौरान भादस के प्रकरणों अत्यधिक कमी आई थी। जिसके फलस्वरूप वर्ष 2020 में 4454 एवं 2021 में 4717 प्रकरण भादस के दर्ज हुए थे, जबकि वर्ष 2019 में भादस के अन्तर्गत 5718 प्रकरण दर्ज हुए थे। इस प्रकार कोरोना काल के उपरान्त भादस के प्रकरणों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके बावजूद भी वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2023 में मात्र 32 प्रकरणों की वृद्धि रही है।

> भादस के अपराधों में मुख्यतः हत्या के प्रयास (8 प्रतिशत), बलात्कार (16 प्रतिशत) व चौपहिया वाहन चोरी (4 प्रतिशत) में गत् वर्ष 2022 की तुलना में कमी रही है।

> भादस के अन्य शीर्षक जैसे अपहरण में वर्ष 2022 की तुलना में 7 प्रकरण अधिक (३ प्रतिशत) दर्ज हुए हैं, जबकि वर्ष 2019 की तुलना में 42 प्रकरण कम (15 प्रतिशत) दर्ज हुए हैं।

> इसी प्रकार नकबजनी में वर्ष 2022 की तुलना में 6 प्रकरण अधिक (8 प्रतिशत) दर्ज हुए हैं, जबकि वर्ष 2019 की तुलना में 29 प्रकरण कम (27 प्रतिशत) दर्ज हुए हैं।

> सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों (डकैती, लूट, नकबजनी, चोरी) में वर्ष 2022 में 1445 की तुलना में वर्ष 2023 में 1674 प्रकरण दर्ज हुए हैं, जबकि वर्ष 2019 में 1740 प्रकरण दर्ज हुए थे। इस प्रकार वर्ष

2022 की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक व 2019 की तुलना में 4 प्रतिशत कम प्रकरण दर्ज हुए हैं।  महिला अत्याचार में वर्ष 2022 की तुलना में 6 प्रतिशत एवं वर्ष 2019 की तुलना में काम रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button