राजस्थान

पूर्वी नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित होने पर भारतीय किसान संघ ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन

संजय कुमार

कोटा, 30 जनवरी। पूर्वी नहर परियोजना के राष्ट्रीय परियोजना घोषित होने पर भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अभिनंदन किया। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से मिलकर आभार जताया। प्रवक्ता आशीष मेहता ने बताया कि प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश अध्यक्ष दलाराम चौधरी, प्रांत अध्यक्ष शंकरलाल नागर, प्रदेश मंत्री जगदीश कलमंडा, तुलछाराम सेंवर, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवराज पुरी, कालूलाल बागड़ा, सांवरमल सोलेट, अमृत छजावा, बंशीलाल नागर उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष दलाराम चौधरी, प्रांत अध्यक्ष शंकर लाल नागर अलीपुरा बारां ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच सहमति बनने के बाद जल बंटवारा संभव हो गया है। भारतीय किसान संघ पूर्वी नहर परियोजनाओं को लेकर लगातार संघर्ष करता रहा है।
प्रांत के प्रवक्ता आशीष मेहता कोटा ने बताया कि भारतीय किसान संघ ने दिल्ली और जयपुर में बड़े आंदोलन खड़े किए थे। अंततः किसान और भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता की इस संघर्ष में जीत हुई है।

भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री जगदीश कलमंडा ने कहा कि पूर्वी नहर परियोजना के राष्ट्रीय परियोजना घोषित होने से 13 जिलों को लाभ होगा और किसान के हर खेत तक पानी पहुंचाने की राह प्रशस्त हो सकेगी। भारतीय किसान संघ इस परियोजना को लेकर लगातार संघर्षरत था, लेकिन पूर्व सरकार की संवेदनहीनता, राजनीतिकरण के कारण योजना अटकी हुई थी। वर्तमान सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण यह संभव हो पाया है।

भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कहा कि पूर्व में घोषित सभी अपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की आवश्यकता है। उन्हें समय पर पूर्ण करके सम्पूर्ण राजस्थान को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button