राजस्थान

मजदूर दिवस पर स्काउट गाइड द्वारा कार्यक्रम आयोजित

संजय कुमार

कोटा, 1 मई।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के तत्वाधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल केशवपुरा में मजदूर दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसे स्काउट गाइड कोटा मंडल अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर के बिना राष्ट्र की प्रगति संभव नही। इसीलिए इन्हीं मजदूरों के कार्य और कठिन परिश्रम का सम्मान करने के लिए हर साल 1 मई के दिन अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। जिसे कई अन्य नामों यथा कामगार दिवस, श्रम दिवस, श्रमिक दिवस और मई दिवसके नाम से भी जाना जाता है।श्रमिकों के योगदान की सराहना करना और लोगों को उनकी परिस्थिति और समस्याओं के बारे में जागरूक करना। इस दिन के जरिए लोगों को श्रमिकों के प्रति संवेदनशील बनाने और देश निर्माण में उनकी अहम भूमिका के बारे में सजग करने की कोशिश की जाती है।
स्काउट मास्टर प्रवीण शर्मा ने बताया कि इस साल की थीम है, जलवायु परिवर्तन के बीच काम की जगह पर श्रमिकों के स्वास्थय और सुरक्षा को सुनिश्चित करना। इस थीम के जरिए श्रमिकों के स्वास्थय और सुरक्षा को महत्व देने पर जोर दिया जाएगा। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश के निर्माण में श्रमिकों के योगदान को याद करना और सम्मानित करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिव्यांशी कंवर ने कहा कि इस दिन श्रमिकों के संघर्षों को याद किया जाता है। उनके काम की सराहना की जाती है। साथ ही, इस दिन को मनाने के पीछे का एक उद्देश्य मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना और इसके प्रति उन्हें जागरूक करना भी है। शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय में पुताई का कार्य करने वाले श्रमिक गुलशन का माला पहना कर स्वागत भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button