लोकल न्यूज़
संभागीय आयुक्त ने किया कलेक्ट्रेट व जिला रसद कार्यालय का निरीक्षण
![](https://pramukhsamvad.live/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231222-WA0383-780x470.jpg)
संजय कुमार चौबीसा
कोटा 22 दिसंबर। संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को जिला कलक्टर कार्यालय एवं जिला रसद अधिकारी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त ने कलक्टर कार्यालय में विभिन्न बिंदुओं पर प्रगति जांची एवं आवश्यक दस्तावेजों का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर एमपी मीना से उन्होंने विभिन्न बिन्दुओं, योजनाओं , लक्ष्यों एवं उपलब्धियों के संबंध में आवश्यक जानकारियां ली।
इसी प्रकार जिला रसद अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। यहां संभागीय आयुक्त ने जिला रसद अधिकारी अधिकारी पुष्पा हरवानी से योजनाओं की स्थिति, प्रगति रिपोर्ट इत्यादि की जानकारी ली। लक्ष्यों को समय पर पूरा करने तथा कार्यालय परिसर को बेहतर बनाने के लिए भी निर्देश दिए।