लोकल न्यूज़

नगर निगम कोटा दक्षिण से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी ने आयुक्त को दिया ज्ञापन

संजय कुमार चौबीसा

कोटा, 19 दिसम्बर। नगर निगम कोटा दक्षिण से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी ने कई वार्डों के पार्षदों के साथ आयुक्त सरिता सिंह को  ज्ञापन दिया। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि पूर्व में निगम प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी दक्षिण नगर निगम से संबंधित कई समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। ज्ञापन देते वक्त नेता प्रतिपक्ष ने आयुक्त को कहा कि आपसे कई बार दूरभाष पर वार्ता होने के बाद भी आपसे सिर्फ आश्वासन ही मिला परंतु समस्या जस की तस बनी रही। आज सांकेतीक धरना दिया जा रहा है अगर समय रहते समस्याओं का जल्दी हल नहीं निकल गया तो सभी पार्षदों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

निम्न बिंदु जिन पर आयुक्त से जवाब मांगा गया

1. सभी वार्डों में किये जाने वाले निर्माण कार्यों के सभी चाडौँ के कार्यादेश।

2. नये झूले लगाने के कार्य का कार्यादेश।

3. मिट्टी डालने के कार्य की निविदा।

4. सफाई कर्मचारियों का बकाया एरियर।

5. वित्तीय वर्ष 2018-19 में मेला दशहरा में टेन्ट छोलदारी कार्य की निविदा में 1.34 करोड़ का माननीय न्यायालय के आदेश से भुगतान हुआ।

6. बड़े वार्डों में 3-3 टीपर लगाये थे वो बन्द कर दिये।

7. निगम में दो अधिशाषी अभियन्ता है फिर भी सहायक अभियन्ता को अधिशाषी अभियन्ता का चार्ज क्यों दिया हुआ है।

8. बोर्ड बैठक के पत्र लिखने के बाद भी पालना रिपोर्ट नहीं आने के कारण बैठक नहीं हो पा रही है, तो संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध क्या कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button