राजस्थान

वसुंधरा राजे का रिटायरमेंट को लेकर झालावाड़ में बयान, भाजपा में सियासी भूचाल आया

संजय कुमार चौबीसा : 4 Nov 2023
जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के झालावाड़ में रिटायरमेंट के बयान के बाद भाजपा में सियासी भूचाल खड़ा हो गया है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा ने वसुंधरा राजे को किनारे लगाने की हरसंभव कोशिश की है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पार्टी में भूमिका को लेकर जूझती रही। लेकिन पार्टी ने कुछ नहीं किया। भाजपा के टिकट वितरण में भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की ज्यादा चली है। पार्टी ने वसुंधरा राजे को टिकट वितरण में इतनी तरजीह नहीं दी है। राजनीति के जानकार बताते हैं कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भाजपा को इशारा कर दिया है कि पार्टी खुद के दम पर चुनाव लड़ लें। वसुंधरा राजे के इस बयान के बाद पार्टी में खलबली मच गई है। अब सियासी गलियारों में वसुंधरा राजे के बयान के मायने निकाले जा रहे हैं।

दरअसल विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की लोकप्रियता का उपयोग करना चाहती है। पार्टी ने चुनाव को लेकर वसुंधरा की कोई भूमिका तय नहीं की है। राजस्थान में वसुंधरा राजे लोकप्रिय नेता हैं। प्रदेश में वसुंधरा की गिनती भीड़ जुटाने वाले नेताओं में की जाती है। जानकार बताते हैं कि वसुंधरा ने यह बयान देकर पार्टी को संकेत दे दिया है कि विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका स्पष्ट की जाए। आपको बता देते हैं कि राजस्थान में भाजपा में मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार हैं। लेकिन पार्टी के अन्य नेताओं का वसुंधरा राजे जितना आधार और पकड़ नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button