प्रदेश कांग्रेसराजनीतिराजस्थान

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा NEET, महंगाई, बिजली संकट, कानून-व्यवस्था को लेकर कोटा में जंगी प्रदर्शन 

संजय कुमार-  कोटा, 24 जून।

 PCC :कोटा में अदालत रोड पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार मे भ्रष्टाचार, पेपर लीक, नीट, महंगाई, बिजली संकट, नहरे में पानी और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान सहित कई मुद्दों को लेकर बड़ी सभा आयोजित की गई जिसको प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कई विधायक, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम, लोकसभा के प्रत्याशी रहे प्रहलाद गुंजल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी ने संबोधित किया। कांग्रेस के विधायक व वरिष्ठ नेता शांति धारीवाल और उनके समर्थक इस विरोध प्रदर्शन से दूर रहे।

सभा के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जंगी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ता सर्किट हाउस से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्री पर पहुंचे जहां पर जबरन कलक्ट्री के अंदर घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ने का प्रयास किया इसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई।

कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जबरन हटाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता डटे रहे इसी बीच कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ अपनी गिरफ्तारी दी। पुलिस ने दो बड़ी गाड़ियों में उन्हें गिरफ्तार कर अन्य जगह ले जाकर  छोड़ दिया।

प्रशासन था तैयार करी वाटर कैनन से पानी की बौछार

नारे बाजी करते हुए प्रदर्शनकारी कांग्रेसी नेताओं सहित  कार्यकर्ताओं ने जैसे ही अंदर जाने के लिए ज्यादा जोर आजमाइश की तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर बितर कर दिया। काफी देर तक चली पानी की बौछार के बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं माने और जमकर नारेबाजी करते रहे और पानी में ही रोड पर बैठकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button