लोकल न्यूज़

ओम बिरला के दुसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर खुशी की लहर, भव्य आतिशबाजी कर मिठाई बाटी

संजय कुमार

कोटा 26 जून 2024। नगर निगम कोटा उत्तर नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पुनः लोकसभा अध्यक्ष बनाये जाने पर भीमगंजमण्डी स्टेशन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य आतिशबाजी एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। इय अवसर पर 101 किलो लड्डू वितरण किये गये। भीमगंजमण्डी थाने के सामने से सम्पूर्ण स्टेशन क्षैत्र में भव्य वाहन रेली निकालकर उत्सव मनाया।

लव शर्मा ने शहरवासियों को संबोधित करते हुये कहा कि ये अवसर हाडौती की जनता के लिये एतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण है। इस अवसर पर भाजपा पार्षद नवल सिंह हाड़ा, संदीप नायक, सुशील त्रिपाठी, दीपक नायक, भाजपा नेता मंगेश कुमावत, भाजपा मंडल महामंत्री अशोक गुर्जर, उपाध्यक्ष लोकेश खींची, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान, जतिन अग्नानी, जिला मंत्री ओम महावर, आदित्य, रजत पारीक, प्रदीप नागर, एडवोकेट राजकुमार वर्मा, मोहित सोलंकी, हर्ष शर्मा, भोले रविन्द्र, कमल रोहिरा, पापराव, गौरव कथूरिया, विकास प्रजापति, डिंपल, साहिल, आकाश, राहुल प्रजापति, हर्ष मीणा, मनीष प्रजापति, अंकित गौतम, महेश चंदेल, दिनेश लोधा, हितेश शास्त्री, पारस सेन, पवन खंगार सहित भाजपा कार्यकर्ता भव्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button