राज्य स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप में एम.पी.एस. के विद्यार्थी बने पदक वीर
![](https://pramukhsamvad.live/wp-content/uploads/2024/05/IMG_20240501_185020-780x415.jpg)
संजय कुमार
कोटा, 1 मई। राज्य स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप में माहेश्वरी पब्लिक स्कूल की छात्राओ ने बाजी मरते हुए स्वर्ण व रजत पदक अपने नाम हासिल किया है।प्राचार्य अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जयपुर में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में याना शर्मा ने अंडर—7 में स्वर्ण पदक व समीक्षा शर्मा ने अंडर—13 में रजत पदक प्राप्त किया है। समाज अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने दोनो प्रतिभावान विद्यार्थिओं को शुभकामनाएं दी और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। बिरला ने इस अवसर पर कहा कि इन बालिकाओ ने एमपीएस विद्यालय सहित,कोटा का नाम रोशन किया है। माहेश्वरी पब्लिक स्कूल विद्यार्थिओं के सर्वांगीण विकास को समर्पित है उन्हे शैक्षणिक योग्यता के साथ खेलकूद में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जाता है और विद्यार्थिओं का समुचित विकास कर देश को जिम्मेदार नागरिक मिल सके इस संकल्प से विद्यालय अपना कार्य कर रहा है।