राजनीतिराजस्थानलोकल न्यूज़

कांग्रेस के विकास और सात गारण्टी योजनाओं के दम पर फिर बनेगी सरकार-भाया

कांग्रेस की सरकार बनने पर गैस सिलेण्डर मिलेगा 500 रूपए में महिलाओं को हर साल मिलेंगे 10000 रूपए

लेखराज शर्मा 20 नवंबर 2023

कांग्रेस पार्टी से अन्ता विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया उनकी धर्मपत्नी उर्मिला जैन, पुत्र यश भाया द्वारा गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर मतदाताओं से सघन जनसम्पर्क किया जा रहा है तथा कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मत देकर विजयी बनाने की अपील की जा रही है।

प्रमोद जैन भाया एवं उर्मिला भाया द्वारा सोमवार को रातडिया, अलीपुरा, बालाखेडा, बमूलिया जोगियान, धतूरिया, काषीपुरा, रूपपुरा, बालदडा, पीपल्दा, सोनवा, बल्देवपुरा, सांकली, सीमली, कालाखेडा, विजयपुर, बोरेडी, आंकेडी, थामली, राजपुरा, बमोरीकलां, पाली, भावगढ एवं सूरथाक गांवों में जाकर मतदाताओं से जनसम्पर्क किया तथा कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की गई।

प्रमोद जैन भाया ने अपने जनसम्पर्क के दौरान कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है, हमारी कथनी और करनी में अंतर नही है। कांग्रेस सरकार एवं उनके द्वारा ऐतिहासिक विकास कार्य करवाए गए है। मुख्यमंत्री गहलोत जी द्वारा पहले 10 गारण्टियां दी थी जो लागू हुई और जनता को विष्वास हो गया है कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है। अब कांग्रेस द्वारा आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए 7 गारण्टियां दी है। अब सात गारण्टियां कांग्रेस द्वारा दी है जो प्रदेष में कांग्रेस की सरकार बनते ही लागू होगी। इसके अंतर्गत गृहलक्ष्मी गारण्टी योजनान्तर्गत प्रदेष की महिला मुखिया को 10 हजार रूपए प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। गोधन गारण्टी के तहत पशुपालकों से 2 रूपए प्रति किलो में गोबर खरीद कर उसका जैविक खाद बनाया जाएगा। फ्री लेपटॉप गारण्टी के तहत स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को लेपटाप और टेबलेट दिया जाएगा। आपदा राहत गारण्टी के तहत प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावितों को 15 लाख का आपदा बीमा दिया जाएगा। ओपीएस की गारण्टी के तहत ओपीएस के लिए कानून बनाया जाएगा। राजस्थान प्रदेष में सबसे पहले कांग्रेस ने ओपीएस योजना लागू की है। हर विद्यार्थी को अंग्रेजी माध्यम से षिक्षा दी जाएगी और 500 रूपए में प्रदेश के 1.4 करोड परिवारों को गैस सिलेण्डर दिया जाएगा।

उर्मिला भाया ने जनसम्पर्क के दौरान कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा 5 साल आमजन के विकास एवं कल्याण को लेकर कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री जी की 25 लाख की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ने इतिहास रच दिया है। अभी ईलाज के लिए 25 लाख रूपए तक का बीमा देश के किसी भी राज्य में नही है।कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद भाया, उर्मिला भाया, यश भाया द्वारा मतदाताओं से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजयी बनाने की अपील की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button