राजनीतिराजस्थान

लोकतंत्र बचाओ आंदोलन समिति ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन को संविधान बचाओ लोकतंत्र दिवस के रूप में मनाया।

संजय कुमार

कोटा 14 अप्रैल।लोकतंत्र बचाओ आंदोलन समिति ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन को संविधान बचाओ लोकतंत्र दिवस के रूप में मनाया।

समिति के मीडिया प्रभारी विजय राघव, रूपेश चड्ढा एवं प्रवक्ता महेंद्र नेह ने बताया कि लोकतंत्र बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ता समिति के अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी के नेतृत्व में कोटा कलेक्ट्रेट चौराहे पर एकत्रित हुए। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने ग्यारह दिवसीय जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। भीमगंज मंडी स्टेशन, विवेकानंद सर्किल नयापुरा क्षेत्र में जन संपर्क कर संविधान और लोकतंत्र पर मंडरा रहे अधिनायकवादी खतरे, देश में तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, जनता के विभिन्न तबकों के अधिकारों का हनन एवं संविधान द्वारा नागरिकों को दिए गए अधिकारों के मुद्दों पर लिखित पर्चे वितरित किए गए। लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग कर जनता की उक्त समस्याओं के लिए जिम्मेदार सत्तारूढ़ भाजपा को कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र में हराने की अपील की। अभियान में, शिक्षक नेता ईश्वर सिंह, महेंद्र पांडेय, प्रोफ़ेसर संजय चावला, शब्बीर अहमद, नारायण शर्मा, सत्य नारायण, प्रमोद दीक्षित, महिला नेता रजनी शर्मा, रोशिया बानो, संजू मीणा, पुष्पा यादव, श्रमिक नेता आर. सी. गुप्ता, उमाशंकर, हबीब मोहम्मद, हेम सिंह सैनी, विकास श्रीवास्तव एवं किसान नेता नंदलाल धाकड़ सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button