राजनीति

भाजपा स्थापना दिवस पर भाजपा के वरिष्ठजनों व मीसाबंदियों का किया सम्मान

संजय कुमार

कोटा 6 अप्रेल 2024। भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, प्रदेश मंत्री अनुसुईया गोस्वामी, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, के मुख्य आतिथ्य व जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में जी एम ए सभागार में भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठजनों व मीसाबंदीयों नंदलाल शर्मा, राम शंकर माली, श्याम नामा, सुभाष अग्रवाल, बालचंद गर्ग, रमेश चंद गोचर, महेन्द्र कुमार गुप्ता, दामोदर प्रसाद गुप्ता, गिर्राज यादव, खेमराज जांगिड़ का साफा, शॉल, माला दुपट्टा पहनाते हुए, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, प्रदेश मंत्री अनुसुईया गोस्वामी, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, जिलाध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार सोनी, लोकसभा संयोजक सुनीता व्यास, पूर्व उपमहापौर योगेन्द्र सिंह खींची, प्रदेश पैनलिस्ट हितेंद्र शर्मा, प्रदेश सहसंयोजक पंचायत राज प्रकोष्ठ गोविन्द सिंह परमार, वरिष्ठ नेता गोविन्द शर्मा, पंकज मेहता सहित पदाधिकारी मंचस्थ रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष मोती लाल मीणा ने कहां कि भारतीय जनता पार्टी का आज 45 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता आज राजस्थान में बूथों पर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता को गिना रहे है। देशभर में कई जगहों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जनता पार्टी के विघटन के बाद भाजपा बनी जनसंघ का दूसरा रूप भाजपा है और पिछले 44 सालों में भाजपा 2 से 400 की तरफ बढ़ रही है।

प्रदेश मंत्री अनुसुईया गोस्वामी ने संबोधन में कहां कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति अधिनियम को भारी मतों से पारित करवाकर देश की महिलाओं को ताकत दी है। देश की मातृशक्ति भारी मतों से विजय दिलवाकर माननीय नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनायेगी।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहां की कोटा-बूंदी लोकसभा के सांसद व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जनता के दुख दर्द में हमेशा खडे रहे है। किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा होनें पर ओम बिरला जी सरकार से वार्ता कर तुरंत आमजन को सहायता मिले इस हेतु सदैव तत्पर रहें है।

कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने अपने संबोधन में कहां कि जनसंघ के समय के पार्टी के वरिष्ठजनों का त्याग, परिश्रम ही हैं जिसकी बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी एक वटवृक्ष के रूप में है। भारतीय जनता पार्टी संसार की सबसे बडी कार्यकर्ता आधारित पार्टी बनी है। ऐसे वरिष्ठजनों के त्याग परिश्रम को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं । आज बीजेपी की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। मैं आज पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बीजेपी देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 प्लस के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को एकजुट होकर लग जाने का आह्वान किया।

राकेश जैन कहा कि कोटा शहर में भाजपा स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भाजपा झण्डे लगाये। मातृशक्तियों ने घर के आंगनों में रंगोलियां मांडी। भाजपा स्थापना दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया गया

लोकसभा संयोजक सुनीता व्यास, पूर्व उपमहापौर योगेन्द्र सिंह खींची, वरिष्ठ नेता पंकज मेहता एवं पं गोविंद शर्मा ने भी संबोधन दिया। मंच संचालन जिला महामंत्री मुकेश विजय ने किया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश, जिला ,मण्डल से लेकर बूथ तक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button