राकेश जैन बने भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष, कहा कोटा बूंदी लोकसभा सीट भारी मतों से विजय बनायेंगे
![](https://pramukhsamvad.live/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240307_162009-780x470.jpg)
संजय कुमार
कोटा 7 मार्च। भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रेड क्रॉस सोसाइटी प्रदेश अध्यक्ष राजेश बिरला, व उपभोक्ता भंडार कोटा शहर चैयरमेन हरी कृष्ण बिरला का आभार जताया।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने सुबह जैन मंदिर जाकर मुनी श्री आदित्य सागर जी महाराज के श्रीचरणों में श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने कहां कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के द्वारा मुझे भारतीय जनता पार्टी में जो दायित्व सौंपा गया है, उसे पूरी ईमानदारी व मेहनत से पूर्ण करूंगा। ये भारतीय जनता पार्टी ही है जहां एक साधारण से कार्यकर्ता को पार्टी में बड़ी से बडी जिम्मेदारी दे दी जाती है। हमारा लक्ष्य इस बार लोकसभा चुनाव में कोटा बूंदी लोकसभा क्षैत्र से भाजपा प्रत्याशी आदरणीय ओम बिरला जी को रिकोर्ड तोड़ भारी मतों से विजय बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी इस बार 400 प्लस सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।
बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश जैन को माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।