राजनीति

कांग्रेस नेता को राजनीतिक द्वेषता पूर्ण तरीके से गिरफ्तार करने के विरोध में प्रदर्शन

संजय कुमार

कोटा- 18 मार्च। राजस्थान सरकार के इशारे पर कांग्रेस नेता अमीन पठान को राजनीतिक द्वेषता पूर्ण तरीके से गिरफ्तार करने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा दक्षिण के अध्यक्ष जोगेन्द्र बीरवाल जोन्टी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला दहन किया गया।

कर्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जोन्टी बीरवाल ने बताया कि कांग्रेस नेताओं की आवाज दबाने के लिए राजस्थान सरकार झूठे मुकदमे दर्ज कर नेताओं को गिरफ्तार कर रही है, आरसीए सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमीन पठान को बीजेपी ने राजनीतिक दबाव के चलते मुकदमा दर्ज कर जेल मे डाला है। अनंतपुरा क्षेत्र की कच्ची बस्तीयों से बेघर हुए गरीबों की आवाज बनकर आज कलेक्ट्री पर अमीन पठान का विरोध प्रदर्शन करना प्रस्तावित था, भाजपा सरकार के इशारे पर दो दिन पूर्व झूठा मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जिससे समस्त कांग्रेसजन में रोष व्याप्त है।

आज सांकेतिक प्रदर्शन कर सरकार को चेताया है। हम सरकार एवं प्रशासन को संदेश देना चाहते हैं कि कांग्रेस का कार्यकर्ता दबाव, गिरफ्तारी या अन्य भय से डरने वाला नहीं है। इस सरकार के कुशासन के खिलाफ अपनी लड़ाई को ताकत मिलेगी ओर भी कार्यकर्ता जेल जाने का तैयार है। खून की अंतिम बूंद तक हम लड़ाई लड़कर लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और सरकार प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करना पड़े तो करेंगे, कांग्रेस कार्यकर्ता चुप रहने वाला नहीं है आने वाले लोकसभा चुनावो में इसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ेगा।

कांग्रेस नेताओं में जिग्नेश शाह, धनलाल मेघवाल, सीता भाटी, रुक्मणी मीणा, प्रमोद त्रिपाठी, मोहन सैनी, रेहाना खान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष जयेश श्रृंगी, पार्षद कपिल शर्मा, सोनू अब्बासी, अनुराग गौतम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता माजिद खान, दिनेश खटीक, आसिफ मिर्जा, किशन प्रजापति, नवल तुरवा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल मेवाड़ा संगठन महामंत्री वसीम भाटी, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, अमित दाधीच आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button