टॉप न्यूज़राजस्थान

‘वन भारत साडी वॉकथॉन’ में अधिकाधिक हो भागीदारी, गूंजे नारी सशक्तीकरण का संदेश

संजय कुमार

कोटा 31 जनवरी। भारत की विविधता में एकता वाली संस्कृति को प्रदर्शित करने तथा देश में हथकरघा साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 4 फरवरी रविवार को वन भारत साडी वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा। इस वॉकथॉन में महिलाएं रंगबिरंगी परम्परागत साड़ी पहनकर सम्मिलित होंगी। जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में बुधवार को इस आयोजन की रूपरेखा तय करने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकाधिक जन भागीदारी के साथ इस आयोजन को भव्य बनाया जाए और रचनात्मकता के साथ नारी सशक्तीकरण का संदेश गुंजायमान किया जाए।
जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके विभागों से जुडी महिलाओं, छात्राओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं को वन भारत साडी वॉकथॉन से जोडा जाए। साथ ही महिलाओं द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी वॉकेथॉन या वहां बनाए  गए पेवेलियन मंे किया जाए। सभी वर्गो से उपलब्धि प्राप्त महिलाआंे को इसमें सम्मिलित किया जाए। हर आयुवर्ग का प्रतिनिधित्व हो।
उन्होंने इस आयोजन मे जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न श्रेणियों में प्रोत्साहन पुरस्कारों की भी घोषणा की। श्रेणियों के बारे में आगामी दिनों विस्तार से जानकारी दे दी जाएगी।

महिला सशक्तीकरण थीम पर हो सज्जा
जिला कलक्टर ने कहा कि वॉकेथॉन के दो किलोमीटर के मार्ग को भी महिला सशक्तीकरण थीम पर सुसज्जित किया जाए। विभिन्न महिला कलाकारों, बैंड, सांस्कृतिक समूहों के माध्यम से स्थानीय लोक गीत-संगीत का भी इसमें समावेश किया जाए। कामयाब कोटा अभियान को भी इससे जोडते हुए सकारात्मक संदेश दिया जाए।यह वॉकथॉन दशहरा मैदान से प्रातः 10 बजे प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुनः दशहरा मैदान पर समाप्त होगा।

जिला कलक्टर ने की मातृशक्ति से अपील-
जिला कलक्टर ने महिला शक्ति से अपील की है कि ‘वन भारत साडी वॉकेथॉन कोटा 2024 ‘‘आत्मनिर्भर नारी, गर्व से पहने साडी’ कार्यक्रम के लिए लिंक पर अधिक से अधिक मातृशक्ति, महिलाओं का पंजीयन कराएं तथा कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित कराएं जिससे ‘वन भारत साडी वॉकेथॉन’ को सफल बनाया जा सके।

ऐसे कराएं पंजीकरण
आयोजन का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। कोई भी महिला  निशुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकती है।

यहां करवाएं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन
इसके अतिरिक्त सुखमणी फिजियोथैरेपी विज्ञाननगर, आयरन मैन एकेडमी महावीर नगर द्वितीय, रीबूट जिम चित्रगुप्त कॉलोनी, इनशेप जिम गुमानपुरा, सिटी जिम छावनी, समीर सैनी जिम, नयापुरा, उपहार सुपर मार्केट भीमगंजमंडी व महावीर नगर तृतीय तथा कोटड़ी स्थित निशुल्क परिधान उपहार केंद्र पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाए जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button