राजनीति
शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मौन सत्याग्रह
![](https://pramukhsamvad.live/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240123-WA0404-780x470.jpg)
संजय कुमार
कोटा, 23 जनवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले के विरोध में रामपुरा स्थित महात्मा गांधी चौक पर शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी के नेतृत्व में 11 से 2 बजे तक मौन सत्याग्रह किया। जिसमें महापौर मंजू मेहरा , पीसीसी सदस्य जफर मोहम्मद , शिवकांत नंदवाना पार्षद गण एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।