राजनीतिराजस्थानराज्य

लोकसभा चुनाव को लेकर झालावाड-बारां लोकसभा समन्वयक प्रमोद भाया ने ली ब्लॉक बारां, अटरू के कांग्रेसजनों की बैठके

एकजुटता के साथ कांग्रेस लडेगी चुनाव

ब्रजेश यादव बारां

बारां देश में सम्पन्न होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा क्षेत्र झालावाड-बारां के लिए नियुक्त किए गए लोकसभा समन्वयक, पूर्व केबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा आज बारां जिले के ब्लॉक बारां, अटरू के कांग्रेसजनों के साथ ब्लॉक स्तरीय बैठकें ली गई।

कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने जा रहे है तथा इसी को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रमोद जैन भाया को लोकसभा क्षेत्र झालावाड-बारां का समन्वयक नियुक्त किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुए चुनावी तैयारियों के सम्बन्ध में लोकसभा समन्वयक प्रमोद जैन भाया द्वारा आज दूसरे दिवस ब्लॉक बारां, अटरू में कांग्रेसजनों के साथ बैठके लेकर लोकसभा चुनाव के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कांग्रेस बारां-अटरू विधानसभा के पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल भी उपस्थित रहे जिनके द्वारा कांग्रेसजनों को सम्बोधित किया गया।

बैठक के दौरान अपने सम्बोधन में लोकसभा समन्वयक प्रमोद जैन भाया ने कांग्रेसजनों से कहा कि शीघ्र ही सम्पूर्ण भारत देष में लोकसभा के चुनाव सम्पन्न होने जा रहे है। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लडेगी। भाया ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा जिसे भी लोकसभा क्षेत्र झालावाड-बारां से प्रत्याषी घोषित किया जाता है, उसके पक्ष में हम सभी कांग्रेसजनों को पूर्ण तन-मन, निष्ठा के साथ कार्य करते हुए उसे विजयी बनाना है तथा इसके लिए अभी से ही अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव संबंधित कार्य प्रारम्भ कर दे। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेष में जनहित में लागू की गई लोककल्याणकारी योजनाआंे तथा बारां जिले में करवाए गए विकास कार्यो की आमजन को जानकारी प्रदान करे एवं भाजपा की विफलताओं से उन्हें रूबरू करवाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button