टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

भाजपा की कोटा-बूंदी लोकसभा चुनाव तैयारी बैठक सम्पन्न

संजय कुमार

कोटा 29 जनवरी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की कोटा बूंदी लोकसभा की तैयारी बैठक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व लोकसभा क्लस्टर प्रभारी नारायण लाल पंचारिया , प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के मुख्य आतिथ्य व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी की अध्यक्षता में जीएमए प्लाजा हाॅल में सम्पन्न हुई।

बैठक में नारायण लाल पंचारिया ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के निमित्त कोटा बूंदी लोकसभा क्षैत्र के विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी कोटा बूंदी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गयी। जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा ने नारी शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राम मंदिर अयोध्या धाम दर्शन की जानकारी दी।

बैठक के अंत में धन्यवाद जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने दिया। बैठक के पश्चात् केन्द्र राजस्थान मध्यप्रदेश सरकार के मध्य ईआरपीसी जल समझौते होने पर आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व लोकसभा क्लस्टर प्रभारी नारायण लाल पंचारिया, प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, शिक्षा मंत्री व रामगंजमण्डी विधायक मदन दिलावर, कोटा शहर प्रभारी शंकर लाल ठाडा, बूंदी जिला प्रभारी युगल किशोर शर्मा, बूंदी से पूर्व विधायक अशोक डोगरा, कोटा उत्तर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, केशवरायपाटन से पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, कोटा शहर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, कोटा देहात जिलाध्यक्ष योगेन्द्र नन्दवाना, बूंदी से जिलाध्यक्ष छीतर लाल राणा, पिपल्दा विधानसभा प्रत्याशी प्रेम गोचर, कोटा शहर जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, मुकेश विजय, लाडपुरा संयोजक लक्ष्मण सिंह खींचीं, कोटा उत्तर संयोजक रितेश चित्तौडा, कोटा देहात जिला महामंत्री ललित शर्मा, सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी मयंक सेठी, वरिष्ठ नेता पंकज मेहता, मीडिया कोटा संभाग प्रभारी अरविंद सिसोदिया, पूर्व महापौर सुमन श्रृंगी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन जोशी, हेमंत विजय, सहित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button