लोकल न्यूज़

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोटा शहर ने मोदी जी को धन्यवाद पोस्टकार्ड भेजने का अभियान का शुभारम्भ किया

संजय कुमार चौबीसा

कोटा 11 जनवरी। भाजपा जिला कार्यालय कोटा शहर पर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी की मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक व मोर्चा के जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोटा शहर द्वारा मोदी जी को धन्यवाद पोस्टकार्ड भेजने का अभियान का शुभारम्भ गुरूवार को किया गया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा ने बताया की भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीे मुस्लिम महिलाओं व अल्पसंख्यक समाज के हित में अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं लेकर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने के लिए भाजपा कोटा शहर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा धन्यवाद पोस्टकार्ड भेजने का अभियान का शुभारम्भ आज से किया गया है।

कोटा शहर भाजपा के सभी मंडलों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मुस्लिम महिलाओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित किया जायेगा।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, चंद्रशेखर नरवाल, जिला उपाध्यक्ष जटा शंकर शर्मा, लक्ष्मण सिंह खींचीं, रितेश चित्तौडा, देवेन्द्र राही, जिला मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, हरिहर गौतम, सीमा भारद्वाज, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान सोशल मीडिया प्रदेश सह-संयोजक मेहनाज पटेल, मोर्चा के जिला महामंत्री मुन्ना खान, मुजाहिद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष जावेद खान,सलमान खान जिला मंत्री नसरीन खान, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल वहाब खान, जिला कार्यालय मंत्री अब्दुल लतीफ खान दादाबाड़ी मंडल अध्यक्ष फैजान काजी, छावनी मंडल अध्यक्ष वसी खान, उधोग नगर मण्डल अध्यक्ष शहजाद अहमद, रामपुरा मण्डल अध्यक्ष मुजीब अली, शफिक खान, गुड्डा खान, अकिल खान, मोहसिन खान, सोहेल बैग, नबिल बैग, दानिश खान रानो बानो, रूकसाना खान, एवं मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button