राजस्थान

200 गायों की मौत का मामला- भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने निगम गेट के बाहर बछड़ा बांधकर किया हंगामा

संजय कुमार

कोटा, 16 जनवरी। कोटा संभाग की सबसे बड़ी गौशाला बंदा धरमपुरा में पिछले 10 दिनों में 200 से अधिक गायों की मौत हो जाने पर निगम प्रशासन अभी भी चुप्पी साधे बैठा हुआ है। लगातार हो रही इन गायों की मौत को लेकर आज भाजपा युवा मोर्चा के गिर्राज गौतम कार्यकर्ताओं व गौ सेवक सहित कोटा दक्षिण नगर निगम में गाय का बछड़ा लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे।

निगम के अंदर कार्यकर्ता गाय का बछड़ा लेकर जाने लगे तो पुलिस के जवानों ने उनको बाहर ही रोक दिया । इस पर नगर निगम गेट के बाहर कार्यकर्ताओं व पुलिस में झड़प हुई। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गेट के बाहरी धरने पर बैठ गए और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।युवा मोर्चा कार्यकर्ता  निगम अधिकारियों द्वारा गाय के बछड़े से माफी मांगने की मांग करने लगे।

गिर्राज गौतम ने कहा कि निगम में बजट होने के बावजूद बंदा धरमपुरा गौशाला की स्थिति काफी दयनीय हो रही है प्रशासन शहर से गायों को तो पकड़ कर गौशाला भेज देता है लेकिन वहां पर ना तो गायों के लिए पानी की पूर्ण रूप से व्यवस्था है और ना ही चारे की। अत्यधिक सर्दी पड़ने के कारण भी गोवंश मृत्यु को प्राप्त हो रहा है। गौशाला में न तो सफाई की व्यवस्था ढंग से है और ना ही पशु चिकित्स लगाया हुआ है जो बीमार गायों का इलाज कर सके। गिर्राज गौतम ने कहा कि 200 गायों की मौत का पूर्ण रूप से जिम्मेदार नगर निगम प्रशासन है।

गिर्राज गौत्तम,पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा

राकेश नायक, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button