प्रगतिशील किसानों ने साझा किए परंपरागत खेती के फायदे
सॉयल हेल्थ कार्ड जागरूकता कृषक गोष्ठी आयोजित
![](https://pramukhsamvad.live/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231220-WA0018-780x470.jpg)
लेखराज शर्मा 20 दिसंबर 2023
कृषि विभाग कार्यालय में केंद्रीय प्रवर्तित सॉयल हेल्थ एंड फर्टिलिटी योजना के अंतर्गत सॉयल हेल्थ कार्ड जागरूकता कृषक एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सहायक कृषि अधिकारी नीरज शर्मा ने
किसानों को कृषकों को मिट्टी जांच व पानी जांच कराने के साथ मिट्टी में पाए जाने वाले पोषक तत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही किसानों के द्वारा लगातार रासायनिक खाद कीटनाशक, खरपतवारनाशी के अधिक प्रयोग से मृदा स्वास्थ्य के साथ-साथ मानव जाति जीव जंतु पेड़ पौधों पर भी इसका विपरीत प्रभाव बारे में बताया। कम लागत वाली कृषि तकनीकी व स्वस्थ और स्वच्छ कृषि के लिए पारंपरिक और उन्नत कृषि विधियों के महता के बारें जानकारी दी। किसानों को मृदा परीक्षण के लाभ व सेम्पल लेने के तरीको के बारे में जानकारी के साथ फसल बीमा योजना,विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम में कृषि सुपरवाइजर पूजा चौधरी,दौलत,पुरुषोत्तम,रामभजन, बीमा अधिकारी अनुज आदि ने जानकारी दी। इस मौके पर सैकड़ो किसान मौजूद रहें।