राजस्थान

हाडोती की 17 सीटों में से 11 सीटों पर भाजपा का परचम

संजय कुमार चौबीसा

कोटा, 3 दिसंबर। हाड़ौती में 17 में से 11 सीट पर भाजपा ने कब्जा किया, कांग्रेस 6 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। दोपहर 1.30 बजे तक हाड़ौती की 17 सीटों पर स्थिति एकदम साफ हो चुकी थी। मतगणना के दौरान ज्यादातर सिम भाजपा की झोली में आई नजर आ रही थी

कोटा जिले में सबसे ज्यादा लोगों की निगाहें कोटा उत्तर में रही। यहां कांग्रेस सरकार के खास मंत्री शांति धारीवाल कभी ऊपर कभी नीचे होते रहे। आखिरकार 2486 वोटों से भाजपा के प्रहलाद गुंजल को हराकर उन्होंने किला फतह किया। एक उलटफेर पीपल्दा में देखने को मिला, जहां युवा कांगे्रस प्रत्याशी चेतन पटेल ने जीत दर्ज की। यहां इनकी खुद की अच्छी छवि ने जातिगत समीकरणों को धता बता दिया।

कोटा दक्षिण में भाजपा के संदीप शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी राखी गौतम को हराकर जीत दर्ज की। लेकिन पिछली बार के मुकाबले ज्यादा वोट से शर्मा जीते। सांगोद, रामगंजमंडी, लाडपुरा पूर्वानुमानों के मुताबिक, भाजपा की झोली मेंं ही रहे। हालांकि लाडपुरा में पहले मामला त्रिकोणीय हो गया था, जिसे ऐन मौके पर पार्टी ने संभाल लिया।

झालावाड़ जिले में झालरापाटन से हर बार की तरह एक तरफा मामला पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का रहा। पर जिले में खानपुर सीट का कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश गुर्जर के खाते में जाना चौंकाने वाला रहा। भाजपा के गढ़ में इस सेंध के बड़ेे मायने हैं।

बारां और बूंदी के परिणामोंं ने भी चौंकाया। बूंदी में जहां भाजपा का सफाया हो गया वहीं बारां में कांग्रेस का। बारां के अंता सेे कांग्रेस के बाहूबली मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया का हारना चौंका गया। बूंदी के हॉट हिंडौली सीट से मंत्री अशोक चांदना ने फिर जीत दर्ज की। पिछले चुनावों के लिहाज से देखें तो हाड़ौती में कांग्रेस एक सीट के नुकसान में रही। पिछले चुनावों में जहां कांग्रेस के पास हाड़ौती में 7 सीटें थीं वहीं इस बार कांग्रेस 6 सीटें ही जीत पाई।

हाड़ौती कुल सीटें 17 : भाजपा— 11, कांग्रेस— 06
जिला कोटा — भाजपा 4 — कांग्रेस 2
जिला बूंदी’ कांग्रेस — 3 भाजपा—0
जिला झालवाड — भाजपा — 3 कांग्रेस 1
जिला बारां भाजपा— 4 कांग्रेस 0

— कोटा उत्तर शांति धारीवाल (कांग्रेस) 2486 वोटों से जीते— कोटा दक्षिण, संदीप शर्मा (भाजपा) 11962 वोट से जीते— लाडपुरा कल्पना देवी (भाजपा) 25522 वोटों से जीतीं रामगंजमंडी, मदन दिलावर (भाजपा) 18422 वोटों से जीते— पीपल्दा, चेतन पटेल (कांग्रेस) 21005 वोट सेजीते

सांगोद हीरालाल नागर (भाजपा) 25623 वोटों से जीते

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button