लोकल न्यूज़

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों को कोटा संभाग की और से विजय की शुभकामनायें एवं बधाई दी

संजय कुमार चौबीसा

कोटा 21 दिसंबर। भाजपा कोटा संभाग के मीडिया विभाग संयोजक अरविन्द सिसोदिया, अंता जिला बारां के पंचायत समिति प्रधान प्रखर कौशल और संभाग मीडिया सेंटर सदस्य हुकमत सिंह झाला सहित एक शिष्टमंडल नें बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय जयपुर एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं से भेंट की और भाजपा की शानदार विजय एवं सरकार बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं।

सिसोदिया नें बताया कि इस दौरान नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से उनके आवास पर , भाजपा की प्रदेश चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सहसंयोजक एवं राजस्थान भाजपा अनुशासन समिति के चेयरमेन ओंकार सिंह लखावत से कार्यालय में, भाजपा प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, प्रदेश महामंत्री जगबीर छाबा प्रदेश मंत्री ड़ा महेंद्र कुमावत से भाजपा प्रदेश कार्यालय में भेंट की व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

उन्होंने बताया कि वहीं भाजपा के संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच,भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ से शिष्टाचार भेंट की। भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री महेश शर्मा से मुलाक़ात कर बधाई दी गईं। इस दौरान सी एम आर के अधिकारीयों के साथ भी वार्ता की गईं।

इस दौरान लोकतंत्र सेनानीयों की पेंशन पुनः चालू करवाये जानें, सांम्प्रदायिक आधार पर बनें 3 के 6 नगर निगमों को भंग करने, विभिन्न विभागों में कांग्रेस विचारधारा के आधार पर नियुक्त विशिष्ट सेवाओं से सेवकों को हटाए जानें एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बन कर कार्यकर रहे शासकीय अधिकारियो और कर्मचारियों को स्थानांतरण करने पर भी चर्चा की गईं। नवनिर्वाचत विधायक गणों से मुलाक़ात की गईं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button