लोकल न्यूज़

अपनी ही संपत्ति पर हो रहे अवैध मिट्टी खनन से अनभिज्ञ नगर निगम कोटा उत्तर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोका तब जागा निगम प्रशासन

संजय कुमार चौबीसा

कोटा, 23 दिसम्बर। कोटा उत्तर नगर निगम की नयापुरा स्थित संपत्ति बृज टॉकीज से विगत चार पांच दिनों से कुछ अज्ञात लोग जेसीबी व डंपर की मदद से मिट्टी का अवैध खनन कर रहे थे जिसकी जानकारी नगर निगम कोटा उत्तर के संबंधित सेक्टर इंचार्ज से लेकर नगर निगम के आला अधिकारियों को भी नहीं थी। अगर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के साथ निगम में बैठते और कार्य करते तो इस तरह की घटनाएं हो ही नहीं सकती।

आज जब भाजपा कार्यकर्ता मनीष शर्मा, मनीष गुर्जर, घनश्याम कुमावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज साहू, हरि सुमन, योगेश मोदी, प्रशांत सक्सेना, मनीष कांत कछावा ब्रज टॉकीज पहुंचे व अवैध खनन के बारे में नगर निगम कोटा उत्तर आयुक्त व यूआईटी अधिकारियों से जानकारी चाही तो नगर निगम कोटा उत्तर आयुक्त सहित यूआईटी अधिकारियों ने इस तरह के किसी भी कार्य करवाए जाने से इनकार किया। इस दौरान डंपर चालक तो मौके से फरार हो गया पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना नयापुरा पुलिस को दी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेसीबी व उसके चालक को नयापुरा पुलिस के हवाले कर दिया और निगम आयुक्त से निगम की संपत्ति पर हो रहा है अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, तब 3 घंटे बाद बमुश्किल निगम आयुक्त ने कनिष्क अभियंता राहुल कुमार मीणा को नयापुरा थाने भेज कर शिकायत दर्ज करवाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अवैध मिट्टी खनन में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बदल जाने के बाद भी निगम में भ्रष्टाचार का खेल बंद नहीं हुआ है। नगर निगम आयुक्त से लेकर बड़े अधिकारी निगम में काम करना नहीं चाहते वह सिर्फ हाजिरी भरने आते हैं। कई बड़े अधिकारी तो यूडीएच मंत्रालय बनने का इंतजार कर रहे हैं जिससे वह अपनी पसंदीदा जगह पर तबादला ले सकें। इस समय निगम की स्थिति एक लावारिश संस्थान की तरह बनी हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button