श्री राम मंदिर निर्माण से आए अक्षत कलश शोभा यात्रा का होलसेल बाजारों में हुआ व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत
![](https://pramukhsamvad.live/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231223-WA0373-780x470.jpg)
संजय कुमार चौबीसा
कोटा, 23 दिसम्बर। राम जन्मभूमि अयोध्या से राम मंदिर के भव्य निर्माण श्री राम प्रभु के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के आमंत्रण हेतु आए अभिमंत्रित अक्षत कलश व आमंत्रण पत्र की स्वागत व शोभा कलश यात्रा आज सोमनाथ मंदिर लाडपुरा दरवाजा से हुई, जिसका लाडपुरा रामपुरा से होते हुए सभी होलसेल बाजारों में होलसेल व्यापार महासंघ हाडोती संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी एवं शिवाजी बाजार सचिव हेमंत गर्ग के नेतृत्व में सभी होलसेल व्यापार संघ अध्यक्षों शास्त्री मार्केट होलसेल बाजार से चिमन जेसवानी, ठठेरा गली से रमेश राय, अग्रसेन बाजार से संतोष जैन, महेंद्र काकरिया, चार खंबा पुरानी सब्जी मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष पवन दुआ, राजेंद्र मखीजा, जगदीश बबलानी, सुंदर धर्मशाला नवयुग मंडल अध्यक्ष हेमराज शर्मा, श्रीपुरा व्यापार संघ राजेंद्र शारदा आदि द्वारा पुष्प वर्षा की गई। सभी होलसेल बाजारों से शोभायात्रा होते हुए निकली।
संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी ने धूप, दीप, आरती, पुष्पमाला, सर पर कलश रखकर अपनी एवं व्यापारियों की श्रद्धा श्री राम प्रभु के चरणों में अर्पित की एवं सभी व्यापारी इस यात्रा में शामिल हुए सभी होलसेल व्यापारियों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।